1 अप्रैल से लगने वाला है बड़ा झटका, मध्य प्रदेश में बढ़ गई बिजली की दरें

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश के उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से बड़ा झटका लगने वाला है. बिजली बिल की दरें बढ़ने वाली हैं.

मध्य प्रदेश में लोगों पर 1 अप्रैल से बिजली का झटका बिल के रूप में लगने जा रहा है. 1 अप्रैल से बिजली की दरों में 3.46 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने जा रही है. विद्युत नियामक आयोग ने बढ़ी हुई दरों का 2025-26 का टैरिफ आदेश जारी कर दिया है. हालांकि न्यूनतम प्रभार खत्म कर बिजली उपभोक्ताओं को मामूली राहत भी दी गई है. वहीं पीक ऑवर्स में बिजली जलाने पर उसके ज्यादा बिजली भुगतान करना होगा.

26 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देने होंगे

बिजली की नई दर 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी, यानी मई माह को बिजली बिल बढ़ी हुई दरों के साथ आएगा. महीने में 50 यूनिट तक बिजली जलाने वालों को 18 पैसे यूनिट ज्यादा देने होंगे. वहीं 150 यूनिट तक खपत करने पर 26 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली बिल देना होगा. बिजली कंपनियों ने औसतम 7.52 फीसदी बिजली बिल बढ़ोत्तरी की मांग की थी. आयोग ने न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है. इससे निम्न दाब और मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. इसके अलावा उपभोक्ताओं को कोई मीटरिंग प्रभार भी अब नहीं देना होगा.

अब प्रति यूनिट इतना देना होगा बिल

0 से 50 यूनिट

इस स्लैब के बिजली उपभोक्ताओं को पहले 4.27 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होता था, उन्हें अब 4.45 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा.

51 से 150 यूनिट

इस स्लैब के बिजली उपभोक्ताओं को पहले 5.23 यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होता था, उन्हें अब 5.41 यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा.

151-300 यूनिट

इस स्लैब के उपभोक्ताओं को पहले 6.61 यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होता था, अब 6.79 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होगा.

300 यूनिट से ज्यादा

जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत हर माह 300 यूनिट से ज्यादा है. उन्हें पहले 6.80 यूनिट के हिसाब से बिल देना होता था, अब 6.98 यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा.

यह मिली नए टैरिट में राहत

बिजली कंपनियां अब स्मार्ट मीटर लगा रही हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को टैरिफ में आंशिक छूट मिलेगी. इसी तरह सोलर अवधि में ऊर्जा प्रभार में 20 फीसदी की छूट मिलेगी.

प्रीपेड उपभोक्ताओं को छूट और प्रोत्साहन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी.

10 किलोवाट से ज्यादा भार वाले निम्न दाब श्रेणी को घरेगी एवं सामान्य जल प्रदाय, स्ट्रीट लाइट एवं एचवी-6 के उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे डैरिफ में लाया जाएगा.

उच्च दाब उपभोक्ताओं को रात में उपभोग पर पहले की तरह आंशिक संशोधन के साथ राहत मिलती रहेगी. ऊर्जा प्रभार में जून से सितंबर तक 10 फीसदी और बाकी महीनों में 7.50 फीसदी की राहत मिलने का प्रावधान है.

उच्च दाब, अति उच्च दाब उपभोक्ताओं को छूट और प्रोत्साहन की व्यवस्था रहेगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

1 अप्रैल से लगने वाला है बड़ा झटका, मध्य प्रदेश में बढ़ गई बिजली की दरें

BHOPAL, MP

मध्य प्रदेश में लोगों पर 1 अप्रैल से बिजली का झटका बिल के रूप में लगने जा रहा है. 1 अप्रैल से बिजली की दरों में 3.46 फीसदी की बढ़ोत्तरी होने जा रही है. विद्युत नियामक आयोग ने बढ़ी हुई दरों का 2025-26 का टैरिफ आदेश जारी कर दिया है. हालांकि न्यूनतम प्रभार खत्म कर बिजली उपभोक्ताओं को मामूली राहत भी दी गई है. वहीं पीक ऑवर्स में बिजली जलाने पर उसके ज्यादा बिजली भुगतान करना होगा.

26 पैसे प्रति यूनिट ज्यादा देने होंगे

बिजली की नई दर 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी, यानी मई माह को बिजली बिल बढ़ी हुई दरों के साथ आएगा. महीने में 50 यूनिट तक बिजली जलाने वालों को 18 पैसे यूनिट ज्यादा देने होंगे. वहीं 150 यूनिट तक खपत करने पर 26 पैसे प्रति यूनिट महंगी बिजली बिल देना होगा. बिजली कंपनियों ने औसतम 7.52 फीसदी बिजली बिल बढ़ोत्तरी की मांग की थी. आयोग ने न्यूनतम प्रभार खत्म कर दिया है. इससे निम्न दाब और मौसमी उच्च दाब उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. इसके अलावा उपभोक्ताओं को कोई मीटरिंग प्रभार भी अब नहीं देना होगा.

अब प्रति यूनिट इतना देना होगा बिल

0 से 50 यूनिट

इस स्लैब के बिजली उपभोक्ताओं को पहले 4.27 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होता था, उन्हें अब 4.45 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा.

51 से 150 यूनिट

इस स्लैब के बिजली उपभोक्ताओं को पहले 5.23 यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होता था, उन्हें अब 5.41 यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा.

151-300 यूनिट

इस स्लैब के उपभोक्ताओं को पहले 6.61 यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होता था, अब 6.79 प्रति यूनिट के हिसाब से बिल भुगतान करना होगा.

300 यूनिट से ज्यादा

जिन उपभोक्ताओं की बिजली खपत हर माह 300 यूनिट से ज्यादा है. उन्हें पहले 6.80 यूनिट के हिसाब से बिल देना होता था, अब 6.98 यूनिट के हिसाब से बिल देना होगा.

यह मिली नए टैरिट में राहत

बिजली कंपनियां अब स्मार्ट मीटर लगा रही हैं, लेकिन स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को टैरिफ में आंशिक छूट मिलेगी. इसी तरह सोलर अवधि में ऊर्जा प्रभार में 20 फीसदी की छूट मिलेगी.

प्रीपेड उपभोक्ताओं को छूट और प्रोत्साहन की व्यवस्था पहले की तरह जारी रहेगी.

10 किलोवाट से ज्यादा भार वाले निम्न दाब श्रेणी को घरेगी एवं सामान्य जल प्रदाय, स्ट्रीट लाइट एवं एचवी-6 के उपभोक्ताओं को टाइम ऑफ डे डैरिफ में लाया जाएगा.

उच्च दाब उपभोक्ताओं को रात में उपभोग पर पहले की तरह आंशिक संशोधन के साथ राहत मिलती रहेगी. ऊर्जा प्रभार में जून से सितंबर तक 10 फीसदी और बाकी महीनों में 7.50 फीसदी की राहत मिलने का प्रावधान है.

उच्च दाब, अति उच्च दाब उपभोक्ताओं को छूट और प्रोत्साहन की व्यवस्था रहेगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-big-shock-is-to-come-in-madhya-pradesh-from/article-15982

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.