- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नरवाई जलाने पर 7 किसानों के विरुद्ध मामला दर्ज। जिले में हो रही है लगातार कार्यवही
नरवाई जलाने पर 7 किसानों के विरुद्ध मामला दर्ज। जिले में हो रही है लगातार कार्यवही
Chindwada, MP
By दैनिक जागरण
On
छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा थाने में नरवाई जलाने के मामले में 7 किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जिले के तहसील अमरवाड़ा के हल्का नंबर 47 की भूमि पर गेहूं की फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने के मामले में सात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पटवारी द्वारा दी गई प्रथम सूचना के अनुसार, तहसीलदार अमरवाड़ा के निर्देश पर की गई जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि संबंधित व्यक्तियों ने कलेक्टर छिंदवाड़ा के आदेश की अवहेलना करते हुए जानबूझकर नरवाई में आग लगाई।
प्राप्त दस्तावेजों एवं स्थल पंचनामा के अनुसार, यह घटना 3 अप्रैल 2025 को घटित हुई थी। संयुक्त राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी प्राकृतिक कारण से आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। इससे यह सिद्ध हुआ कि नरवाई में आग जानबूझकर लगाई गई थी।
जिन व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, उनमें नारायण पिता रोशन लाल लोधी, मोतीलाल पिता खुर्शीराम साहू, ओमप्रकाश पिता खुर्शीराम साहू, अजय पिता बालकृष्ण साहू, दीनदयाल पिता बालकृष्ण साहू, श्याम सिंह पिता कोटू सिंह राजपूत तथा शक्ति नारायण पिता गुमान सिंह राजपूत शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2025 By दैनिक जागरण
नरवाई जलाने पर 7 किसानों के विरुद्ध मामला दर्ज। जिले में हो रही है लगातार कार्यवही
Chindwada, MP
जिले के तहसील अमरवाड़ा के हल्का नंबर 47 की भूमि पर गेहूं की फसल कटाई के बाद नरवाई जलाने के मामले में सात व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पटवारी द्वारा दी गई प्रथम सूचना के अनुसार, तहसीलदार अमरवाड़ा के निर्देश पर की गई जांच में यह स्पष्ट पाया गया कि संबंधित व्यक्तियों ने कलेक्टर छिंदवाड़ा के आदेश की अवहेलना करते हुए जानबूझकर नरवाई में आग लगाई।
प्राप्त दस्तावेजों एवं स्थल पंचनामा के अनुसार, यह घटना 3 अप्रैल 2025 को घटित हुई थी। संयुक्त राजस्व एवं कृषि विभाग की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई, जिसमें शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी प्राकृतिक कारण से आग लगने की पुष्टि नहीं हुई। इससे यह सिद्ध हुआ कि नरवाई में आग जानबूझकर लगाई गई थी।
जिन व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है, उनमें नारायण पिता रोशन लाल लोधी, मोतीलाल पिता खुर्शीराम साहू, ओमप्रकाश पिता खुर्शीराम साहू, अजय पिता बालकृष्ण साहू, दीनदयाल पिता बालकृष्ण साहू, श्याम सिंह पिता कोटू सिंह राजपूत तथा शक्ति नारायण पिता गुमान सिंह राजपूत शामिल हैं। इन सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 223 के तहत मामला पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-case-was-registered-against-7-farmers-for-burning-narwai/article-17351
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.