- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत की वजह , खेत की रखवाली को निकले ग्रामीण की मौत
सतना में निर्माणाधीन पुलिया बनी मौत की वजह , खेत की रखवाली को निकले ग्रामीण की मौत
Satna, MP
जिले के नागौद-उचेहरा मार्ग स्थित बिहटा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गांव के 52 वर्षीय ग्रामीण फूलचंद्र कोल का शव निर्माणाधीन पुलिया के नीचे पानी में पड़ा मिला।
वह मंगलवार रात खेत की रखवाली के लिए घर से निकले थे, लेकिन सुबह तक लौटे नहीं। परिजनों की खोजबीन में यह हादसा उजागर हुआ।
परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिया निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही बरती गई है। निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण यह घटना घटी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक फूलचंद्र बीते करीब 20 वर्षों से गांव के सरफराज अहमद के खेत में काम करते थे और उसी खेत की रखवाली के दौरान यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया किनारे कोई सुरक्षा पट्टी या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया गया था, जिससे रात के अंधेरे में वे संतुलन खोकर नीचे गिर गए।
मृतक के परिजनों ने मांग की है कि पुलिया निर्माण कंपनी की लापरवाही के कारण हुई मौत की जिम्मेदारी तय की जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।
घटना की सूचना मिलते ही उचेहरा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकाला गया। हालांकि, ग्रामीणों ने शुरू में पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने से रोक दिया। लगभग डेढ़ घंटे की समझाइश के बाद शव को उचेहरा अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए