धार में भीषण हादसा, गैस से भरे टैंकर ने कार और पिकअप को उड़ाया, 7 की मौत

Dhar, MP

धार में बेकाबू टैंकर ने पहले पिकअप को टक्कर मारी फिर कार को. हादसे में सात लोगों की मौत की सूचना है.

मध्य प्रदेश के धार में एक भीषण हादसा हो गया. बुधवार देर रात को बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गैस टैंकर ने पिकअप और कार को टक्कर मार दी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए. राहगीरों ने हादसे की सूचना बदनावर थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. कार सवार मृतक मंदसौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

गैस टैंकर ने पिकअप और कार को मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है. इंडेन गैस टैंकर उज्जैन की ओर जा रहा था. बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर टैंकर रॉन्ग साइड से चल रहा था. इसी दौरान टैंकर ने पहले पिकअप को टक्कर मार दी. इसके बाद पीछे से आ रही कार को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप टैंकर के नीचे घुस गया और पिकअप सवार पांच में से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग वाहन में ही फंसे रह गए. जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया.

कार सवार चारों लोगों की मौत
कार में चार लोग सवार थे. यह सभी लोग मंदसौर के निवासी थे. हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक गंभीर घायल को इलाज के लिए बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सभी मृतकों के शवों को बदनावर अस्पताल लाया गया है. जहां गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Mar 2025 By दैनिक जागरण

धार में भीषण हादसा, गैस से भरे टैंकर ने कार और पिकअप को उड़ाया, 7 की मौत

Dhar, MP

मध्य प्रदेश के धार में एक भीषण हादसा हो गया. बुधवार देर रात को बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर गैस टैंकर ने पिकअप और कार को टक्कर मार दी. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए. राहगीरों ने हादसे की सूचना बदनावर थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. कार सवार मृतक मंदसौर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

गैस टैंकर ने पिकअप और कार को मारी टक्कर
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार रात करीब 11 बजे की है. इंडेन गैस टैंकर उज्जैन की ओर जा रहा था. बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर टैंकर रॉन्ग साइड से चल रहा था. इसी दौरान टैंकर ने पहले पिकअप को टक्कर मार दी. इसके बाद पीछे से आ रही कार को चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप टैंकर के नीचे घुस गया और पिकअप सवार पांच में से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दो लोग वाहन में ही फंसे रह गए. जिन्हें क्रेन की मदद से निकाला गया.

कार सवार चारों लोगों की मौत
कार में चार लोग सवार थे. यह सभी लोग मंदसौर के निवासी थे. हादसे में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. जबकि एक गंभीर घायल को इलाज के लिए बदनावर सिविल अस्पताल ले जाया गया. जहां हालत गंभीर होने पर उसे रतलाम रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. सभी मृतकों के शवों को बदनावर अस्पताल लाया गया है. जहां गुरुवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-fierce-accident-in-dhar-a-gas-filled-tanker-killed/article-13786

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.