500 साल पुराने अनूठे मंदिर में लगी भयंकर आग, मूर्तियों सहित मंदिर जलकर राख

Khandawa, MP

खंडवा के भामगढ़ में 500 साल पुराने प्राचीन श्री राम मंदिर में शुक्रवार रात भीषण आग लग गई. इससे पूरा मंदिर जल गया है.

 जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भामगढ़ के अनूठे और प्राचीन श्री राम मंदिर में देर रात आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि मंदिर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है. आग इतनी भीषण थी की उसकी लपटें दूर से ही देखी जा सकती थी. आग का विकराल रूप देख मंदिर के आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया था. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक काफी नुकसान पहुंच चुका था.

प्राचीन मूर्तियों को भी पहुंचा नुकसान

घटना को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया, "मंदिर में शुक्रवार को आधी रात के समय आग लगी थी, जिसकी जानकारी उन्हें मंदिर के आसपास के लोगों से मिली. आग लगने की जानकारी लगते ही पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया था और सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरा मंदिर और अंदर रखा सारा सामान जल गया. मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा है."

500 साल पुराना है मंदिर

भामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है. यहां पर प्रभु राम और सीता की दो-दो मूर्तियां विराजमान हैं. यहां खास बात ये है कि राम और लक्ष्मण की मूछों वाली मूर्तियां स्थापित हैं. माना जाता है कि यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां श्रीराम की दो मूर्तियां और मूछों वाली स्थापित हैं. मंदिर 500 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है. इस आगजनी में मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Dec 2024 By दैनिक जागरण

500 साल पुराने अनूठे मंदिर में लगी भयंकर आग, मूर्तियों सहित मंदिर जलकर राख

Khandawa, MP

 जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भामगढ़ के अनूठे और प्राचीन श्री राम मंदिर में देर रात आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि मंदिर का सारा सामान जलकर खाक हो गया. मूर्तियों को भी नुकसान पहुंचा है. आग इतनी भीषण थी की उसकी लपटें दूर से ही देखी जा सकती थी. आग का विकराल रूप देख मंदिर के आसपास के मकानों को खाली करा दिया गया था. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. हालांकि, तब तक काफी नुकसान पहुंच चुका था.

प्राचीन मूर्तियों को भी पहुंचा नुकसान

घटना को लेकर मंदिर के पुजारी ने बताया, "मंदिर में शुक्रवार को आधी रात के समय आग लगी थी, जिसकी जानकारी उन्हें मंदिर के आसपास के लोगों से मिली. आग लगने की जानकारी लगते ही पूरा गांव वहां इकट्ठा हो गया था और सभी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग नहीं बुझी. घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक पूरा मंदिर और अंदर रखा सारा सामान जल गया. मूर्ति को भी नुकसान पहुंचा है."

500 साल पुराना है मंदिर

भामगढ़ स्थित श्री राम मंदिर बहुत प्राचीन मंदिर है. यहां पर प्रभु राम और सीता की दो-दो मूर्तियां विराजमान हैं. यहां खास बात ये है कि राम और लक्ष्मण की मूछों वाली मूर्तियां स्थापित हैं. माना जाता है कि यह देश का पहला ऐसा मंदिर है जहां श्रीराम की दो मूर्तियां और मूछों वाली स्थापित हैं. मंदिर 500 साल से भी अधिक पुराना बताया जाता है. इस आगजनी में मंदिर को भारी नुकसान पहुंचा है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-fierce-fire-broke-out-in-a-500-year-old/article-6511

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.