- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- हाइवे पर चलती बस में लगी भीषण आग
हाइवे पर चलती बस में लगी भीषण आग
Dhar, MP
घटना इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाइवे पर स्थित सोलंकी ढाबे के पास की है. बुधवार को बस इंदौर से झाबुआ जा रही थी. ड्राइवर उमेश डामोर ने बताया कि राजगढ़ के पास बस के अंदर से जलने की बदबू आने लगी. नीचे देखा गया तो आग लग गई थी. पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग बढ़ती ही जा रही थी. इसी बीच बस में सवार यात्रियों को उतार दिया गया.
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. करीब एक किलोमीटर दूर तक धुंए का गुब्बार दिखाई दे रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही राजगढ़ नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. इस दौरान यातायात बाधित रही, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारू करवाया.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए