गांधी सागर पाइपलाइन के गोदाम में लगी भीषण आग, 15 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार

Mandsore, MP

मंदसौर जिले के सिंचाई योजना के प्लांट में भीषण आग लग गई. पीवीस पाइप होने के चलते आग ने विकारल रूप ले लिया.

गांधी सागर झील से मंदसौर जिले में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन के प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार शाम को प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई. इस भीषण आग में शामगढ़ और सीतामऊ क्षेत्र के खेतों में बिछाई जा रही पाइपलाइन के गोदाम में रखे 50 हजार से ज्यादा पीवीसी पाइप जलकर राख हो गए. घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शक्करखेड़ी गांव की है. इस योजना के ठेकेदार ने पीवीसी पाइप गोडाउननुमा खुली जमीन में जमा रखे थे. जहां शाम 5 बजे के आसपास अज्ञात कारण से लगी आग ने चंद मिनट में विकराल रूप ले लिया. इस आग का धूंआ करीब 15 किलोमीटर दूर तक नजर आया.

गोदाम में लगी भीषण आग

घटना की जानकारी मिलने पर नाहरगढ़, शामगढ़, सीतामऊ और नारायणगढ़ का पुलिस बल मौके पर पहुंचा. आसपास की नगर परिषदों के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में भारी मात्रा में पीवीसी पाइप होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया है. दमकल कर्मियों को काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि "घटनाक्रम के बाद बचाव के लिए मौके पर पुलिस बल पहुंचा है. किसी जनहानि की सूचना नहीं है. नाहरगढ़ थाना पुलिस आग लगने के कारण की जानकारी जुटा रही है. करीब 5 फायर फाइटर वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है."

fire in irrigation Scheme Plant
गोदाम में लगी भीषण आग 

फायर फाइटर कर रहे आग बुझाने का प्रयास

बहरहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग के आसपास के खेतों में और जंगल में फैलने से रोकने के प्रयास पुलिस और प्रशासन के साथ फायर फाइटर की टीम कर रही हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Mar 2025 By दैनिक जागरण

गांधी सागर पाइपलाइन के गोदाम में लगी भीषण आग, 15 किलोमीटर दूर तक धुएं का गुबार

Mandsore, MP

गांधी सागर झील से मंदसौर जिले में जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत बिछाई जा रही पाइपलाइन के प्लांट में बड़ा हादसा हो गया. गुरुवार शाम को प्लांट में अचानक भीषण आग लग गई. इस भीषण आग में शामगढ़ और सीतामऊ क्षेत्र के खेतों में बिछाई जा रही पाइपलाइन के गोदाम में रखे 50 हजार से ज्यादा पीवीसी पाइप जलकर राख हो गए. घटना नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम शक्करखेड़ी गांव की है. इस योजना के ठेकेदार ने पीवीसी पाइप गोडाउननुमा खुली जमीन में जमा रखे थे. जहां शाम 5 बजे के आसपास अज्ञात कारण से लगी आग ने चंद मिनट में विकराल रूप ले लिया. इस आग का धूंआ करीब 15 किलोमीटर दूर तक नजर आया.

गोदाम में लगी भीषण आग

घटना की जानकारी मिलने पर नाहरगढ़, शामगढ़, सीतामऊ और नारायणगढ़ का पुलिस बल मौके पर पहुंचा. आसपास की नगर परिषदों के दमकल वाहन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन गोदाम में भारी मात्रा में पीवीसी पाइप होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया है. दमकल कर्मियों को काबू पाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है. एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि "घटनाक्रम के बाद बचाव के लिए मौके पर पुलिस बल पहुंचा है. किसी जनहानि की सूचना नहीं है. नाहरगढ़ थाना पुलिस आग लगने के कारण की जानकारी जुटा रही है. करीब 5 फायर फाइटर वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है."

fire in irrigation Scheme Plant
गोदाम में लगी भीषण आग 

फायर फाइटर कर रहे आग बुझाने का प्रयास

बहरहाल आग पर काबू नहीं पाया जा सका है. आग के आसपास के खेतों में और जंगल में फैलने से रोकने के प्रयास पुलिस और प्रशासन के साथ फायर फाइटर की टीम कर रही हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-fierce-fire-in-the-warehouse-of-gandhi-sagar-pipeline/article-15668

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.