सतना में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक: दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Satna, MP

मध्यप्रदेश के सतना जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 यह हादसा रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-39 पर कदैला स्थित बंसल पेट्रोल पंप के पास हुआ।

तेज रफ्तार में बेकाबू हुई बाइक, खड़े ट्रक से टकराई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक बाइक से अपने गांव पैपखरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (MP19-JF-8816) से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में मनीष आदिवासी (निवासी नेमुआ) और रामलखन आदिवासी (निवासी पैपखरा) की मौके पर मौत हो गई। तीसरा युवक सूरज आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर हालत बिगड़ने पर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और रीवा-सतना नेशनल हाईवे (NH-39) पर लगे जाम को खुलवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा फिर से इस बात की चेतावनी देता है कि तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों की अनदेखी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सतना में खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक: दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल

Satna, MP

 यह हादसा रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-39 पर कदैला स्थित बंसल पेट्रोल पंप के पास हुआ।

तेज रफ्तार में बेकाबू हुई बाइक, खड़े ट्रक से टकराई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीन युवक बाइक से अपने गांव पैपखरा की ओर जा रहे थे। इस दौरान उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (MP19-JF-8816) से पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

मृतकों और घायल की पहचान

हादसे में मनीष आदिवासी (निवासी नेमुआ) और रामलखन आदिवासी (निवासी पैपखरा) की मौके पर मौत हो गई। तीसरा युवक सूरज आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया और फिर हालत बिगड़ने पर रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद लगा लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही रामपुर बघेलान थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया और रीवा-सतना नेशनल हाईवे (NH-39) पर लगे जाम को खुलवाया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा फिर से इस बात की चेतावनी देता है कि तेज रफ्तार और सड़क किनारे खड़े वाहनों की अनदेखी किस तरह जानलेवा साबित हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-high-speed-bike-collided-with-a-truck-parked-in/article-27473

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.