तेज रफ्तार कार ने छीनी जिंदगी: बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Dhar, MP

On

मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर स्थित धुलेट बस स्टैंड के पास एक तेज गति से आ रही कार ने दो बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर विरोध दर्ज कराया।

50 फीट तक घसीटती ले गई कार, मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार धुलेट निवासी 55 वर्षीय केशुजी लालाजी चोयल अपनी बाइक (एमपी 11 जेडजी 2873) से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी झाबुआ की दिशा से आ रही दिल्ली नंबर की कार (DL 4C AZ 6893) ने पहले उन्हें रौंदा और फिर आगे चल रही एक अन्य बाइक (एमपी 45 एमजे 5857) को भी टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि केशुजी को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार चालक हादसे के बाद फरार, राहगीरों ने रोकी कार

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लगभग 500 मीटर दूर जाकर राहगीरों ने कार को रोक लिया। इसी दौरान चालक कार से उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

ग्रामीणों का आक्रोश, स्पीड ब्रेकर की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का कहना था कि धुलेट बस स्टैंड पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद समाप्त हुआ जाम

मामले की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और तहसीलदार मुकेश बामनिया मौके पर पहुंचे। विधायक ने मौके से ही नेशनल हाईवे के इंदौर प्रबंधक से बात कर सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाने की मांग रखी, जिस पर आश्वासन मिला कि जल्द ही दोनों ओर रंबल स्ट्रिप बनाए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

15 दिन में कार्य नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन: विधायक

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क पर स्पीड कंट्रोल हेतु रंबल स्ट्रिप नहीं बनाए गए, तो क्षेत्रीय ग्रामीण जनता फिर से फोरलेन पर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 May 2025 By Nitin Trivedi

तेज रफ्तार कार ने छीनी जिंदगी: बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Dhar, MP

50 फीट तक घसीटती ले गई कार, मौके पर ही मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार धुलेट निवासी 55 वर्षीय केशुजी लालाजी चोयल अपनी बाइक (एमपी 11 जेडजी 2873) से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी झाबुआ की दिशा से आ रही दिल्ली नंबर की कार (DL 4C AZ 6893) ने पहले उन्हें रौंदा और फिर आगे चल रही एक अन्य बाइक (एमपी 45 एमजे 5857) को भी टक्कर मार दी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि केशुजी को करीब 50 फीट तक घसीटते हुए ले गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य तीन युवक गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कार चालक हादसे के बाद फरार, राहगीरों ने रोकी कार

हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन लगभग 500 मीटर दूर जाकर राहगीरों ने कार को रोक लिया। इसी दौरान चालक कार से उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

ग्रामीणों का आक्रोश, स्पीड ब्रेकर की मांग

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने फोरलेन पर चक्काजाम कर दिया और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ग्रामीणों का कहना था कि धुलेट बस स्टैंड पर अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की समझाइश के बाद समाप्त हुआ जाम

मामले की सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी दीपकसिंह चौहान, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और तहसीलदार मुकेश बामनिया मौके पर पहुंचे। विधायक ने मौके से ही नेशनल हाईवे के इंदौर प्रबंधक से बात कर सड़क पर रंबल स्ट्रिप बनाने की मांग रखी, जिस पर आश्वासन मिला कि जल्द ही दोनों ओर रंबल स्ट्रिप बनाए जाएंगे। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया।

15 दिन में कार्य नहीं हुआ तो होगा प्रदर्शन: विधायक

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के भीतर सड़क पर स्पीड कंट्रोल हेतु रंबल स्ट्रिप नहीं बनाए गए, तो क्षेत्रीय ग्रामीण जनता फिर से फोरलेन पर बड़ा प्रदर्शन करेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-high-speed-car-snatched-life-bike-riders-killed-by/article-22462

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.