धार में तेज रफ्तार ने ली माँ-बेटे की जान, बाइक के उड़े परखच्चे

Dhar, MP

मध्यप्रदेश के धार जिले में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में माँ और बेटे की मौत हो गई। यह हादसा सिंघाना थाना क्षेत्र में हुआ, जब तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माँ-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार ग्राम करोली निवासी रवींद्र भवास्या (37) अपनी माँ झुमकीबाई (50) के साथ बाइक से कुक्षी के निकट ग्राम ननोद में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच सिंघाना के रणतलाव फाटे के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक रिक्शा ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और माँ-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में टाटा मैजिक का चालक और उसका सहायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बड़वानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मनावर सिविल अस्पताल भेज दिया।

सिंघाना चौकी प्रभारी महेंद्र डावर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रफ्तार और लापरवाही से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jun 2025 By दैनिक जागरण

धार में तेज रफ्तार ने ली माँ-बेटे की जान, बाइक के उड़े परखच्चे

Dhar, MP

जानकारी के अनुसार ग्राम करोली निवासी रवींद्र भवास्या (37) अपनी माँ झुमकीबाई (50) के साथ बाइक से कुक्षी के निकट ग्राम ननोद में एक पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी बीच सिंघाना के रणतलाव फाटे के पास तेज रफ्तार टाटा मैजिक रिक्शा ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और माँ-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे में टाटा मैजिक का चालक और उसका सहायक भी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बड़वानी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही सिंघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मनावर सिविल अस्पताल भेज दिया।

सिंघाना चौकी प्रभारी महेंद्र डावर ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। रफ्तार और लापरवाही से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटाने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-high-speed-in-dhar-took-mother-sons-life-to-flew/article-25180

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.