- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला 15 गायों को: 13 की मौत, 2 गंभीर घायल
शिवपुरी में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला 15 गायों को: 13 की मौत, 2 गंभीर घायल
Shivpuri, MP
बदरवास थाना क्षेत्र के एनएच-46 फोरलेन हाईवे पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। बांसखेड़ा गांव के पास सड़क किनारे बैठी 15 गायों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।
इस हादसे में 13 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज गौ सेवा समिति बदरवास द्वारा कराया जा रहा है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
गौसेवकों की प्रतिक्रिया
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गौसेवकों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि अधिकांश गायों की मौत तुरंत हो गई। घटना से गौसेवकों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है।
सड़क हादसों में बढ़ रहा मृत गौवंश
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के मौसम में कोलारस विधानसभा क्षेत्र में पहले भी सड़क हादसों में दर्जनों गायों की मौत हो चुकी है। गुरुवार रात की घटना को मिलाकर मृत गौवंश की संख्या तीन दर्जन से अधिक हो गई है। पंचायत स्तर पर बनाई गई गौशालाओं के बावजूद सड़क किनारे घूमते बेसहारा गौवंश लगातार दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
पहले भी दी गई थी चेतावनी
दो दिन पहले विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कोलारस में रैली निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा था। इसमें गौवंश की सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई थी। संगठनों ने 7 दिन का अल्टीमेटम भी दिया था कि हालात नहीं सुधरे तो धरना-प्रदर्शन और चक्काजाम किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए