- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, बस पलटने से 15 घायल
सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, बस पलटने से 15 घायल
Sagar, MP
सागर के नेशनल हाईवे-44 पर ग्राम बेरखेड़ी गुरु के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई और इसमें सवार ड्राइवर सहित 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया गया कि बुधवार सुबह सागर से नरसिंहपुर की ओर जा रही बस (एमपी 11 पी 0332) ने ड्राइवर के फूल लेने के लिए सड़क किनारे ठहरने पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (एमपी 07 एचबी 5190) ने बिना सतर्कता दिखाए तेज रफ्तार में बस को टक्कर मार दी।
हादसे के बाद राहगीरों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस और ट्रक को हटाकर ट्रैफिक बहाल किया। मामले की जांच पुलिस कर रही है और ड्राइवर की लापरवाही को लेकर भी जांच चल रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए