- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोगीका तिराहे पर भीषण हादसा: खंभे से टकराकर कार नाले में गिरी, दो युवकों की मौत, चार घायल
भोगीका तिराहे पर भीषण हादसा: खंभे से टकराकर कार नाले में गिरी, दो युवकों की मौत, चार घायल
Sheopur, MP
रविवार देर रात श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर भोगीका तिराहे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा रात करीब 2 बजे उस वक्त हुआ जब सवाई माधोपुर से बारां जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई और फिर नाले में जा गिरी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार (नंबर RJ 28 UA 6995) काफी तेज रफ्तार में थी। जैसे ही वाहन भोगीका तिराहे के निकट पहुंचा, चालक ने संतुलन खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में बारां जिले के दो युवकों, नरेश पुत्र कन्हैया लाल वैष्णव (28 वर्ष) और संदीप पुत्र महावीर वैष्णव (25 वर्ष), की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ड्राइवर फिरोज पुत्र शरीफ सहित सचिन पुत्र भीमराज सिंह (27), रफीक पुत्र मोहम्मद हुसैन (45, निवासी श्योपुर) और जोगेन्द्र उर्फ चंदा लाल कुम्हार घायल हो गए।
सूचना मिलते ही सामरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से श्योपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।
फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि नींद या तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह हो सकती है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए