NH-44 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Sagar, MP

सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शनिवार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने कहर बरपाया। झिरा घाटी क्षेत्र में अनियंत्रित कंटेनर ने सामने से आ रही बाइक को कुचल दिया, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 हादसे के बाद भी कंटेनर नहीं रुका और बोलेरो, पिकअप, कार सहित अन्य चार वाहनों को भी टक्कर मार दी।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कंटेनर का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सुआतला थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

कंटेनर के नीचे फंसी बाइक, दूर तक घसीटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महाराजपुर की ओर से आ रहा कंटेनर घाटी में प्रवेश करते ही अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई और वह उसे घसीटता हुआ कुछ दूरी तक ले गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में एक युवक करेली निवासी

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पहचान के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतकों में एक युवक करेली का निवासी था। पुलिस परिजनों और परिचितों से संपर्क साध रही है।

कंटेनर जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी

थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने जानकारी दी कि हादसे के बाद कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल किया गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jul 2025 By दैनिक जागरण

NH-44 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, मौके पर मौत

Sagar, MP

 हादसे के बाद भी कंटेनर नहीं रुका और बोलेरो, पिकअप, कार सहित अन्य चार वाहनों को भी टक्कर मार दी।

घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जबकि कंटेनर का चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सुआतला थाना पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

कंटेनर के नीचे फंसी बाइक, दूर तक घसीटी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महाराजपुर की ओर से आ रहा कंटेनर घाटी में प्रवेश करते ही अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रही बाइक को सीधी टक्कर मार दी। बाइक कंटेनर के नीचे फंस गई और वह उसे घसीटता हुआ कुछ दूरी तक ले गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में एक युवक करेली निवासी

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पहचान के प्रयास शुरू किए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतकों में एक युवक करेली का निवासी था। पुलिस परिजनों और परिचितों से संपर्क साध रही है।

कंटेनर जब्त, ड्राइवर की तलाश जारी

थाना प्रभारी बीएल त्यागी ने जानकारी दी कि हादसे के बाद कंटेनर को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात बहाल किया गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-horrific-accident-on-nh-44-container-killed-two-bike-riding-youths/article-28891

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.