अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा: इंदौर से आए चार दोस्तों की कार खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, तीन गंभीर

Indore, MP

रविवार को अहमदाबाद-इंदौर हाईवे पर चांडियाल गांव के पास एक तेज रफ्तार कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। कार पहले एक बाइक सवार को टक्कर मारती है और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ती है। हादसे में कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक सवार भी हादसे में घायल हुआ है।

दुकान के उद्घाटन में शामिल होने आए थे चारों दोस्त

जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी चार दोस्त – अजय, पुष्पक, रज्जू गौड़ और राहुल राजपूत – अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके में अपने मित्र पुष्पक यादव की नई आइसक्रीम दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार सुबह सभी दोस्त कार से इंदौर से रवाना हुए थे।

तेज रफ्तार कार ने ली जान, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

जैसे ही उनकी कार दोपहर के समय चांडियाल गांव के पास पहुंची, वह एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पीछे बैठे रज्जू गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पक, अजय और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत गंभीर, बाइक सवार भी अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बाइक सवार युवक भी गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती है।

कार चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

कार चला रहे पुष्पक यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुष्पक को भी सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और वह अब भी अचेत अवस्था में है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अहमदाबाद में भीषण सड़क हादसा: इंदौर से आए चार दोस्तों की कार खड़े ट्रक से टकराई, एक की मौत, तीन गंभीर

Indore, MP

दुकान के उद्घाटन में शामिल होने आए थे चारों दोस्त

जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी चार दोस्त – अजय, पुष्पक, रज्जू गौड़ और राहुल राजपूत – अहमदाबाद के सैटेलाइट इलाके में अपने मित्र पुष्पक यादव की नई आइसक्रीम दुकान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रविवार सुबह सभी दोस्त कार से इंदौर से रवाना हुए थे।

तेज रफ्तार कार ने ली जान, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

जैसे ही उनकी कार दोपहर के समय चांडियाल गांव के पास पहुंची, वह एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पीछे बैठे रज्जू गौड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुष्पक, अजय और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की हालत गंभीर, बाइक सवार भी अस्पताल में भर्ती

हादसे में घायल तीनों युवकों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, बाइक सवार युवक भी गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती है।

कार चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

कार चला रहे पुष्पक यादव के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। पुष्पक को भी सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं और वह अब भी अचेत अवस्था में है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-horrific-road-accident-in-ahmedabad-collided-with-a-truck/article-23008

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.