इंदौर जा रही बस में लगी भीषण आग: अशोकनगर में मचा हड़कंप, कांच तोड़कर बचाई गई यात्रियों की जान

Indore, MP

शनिवार रात अशोकनगर जिले के इसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

 पिछोर से इंदौर जा रही कमला ट्रैवल्स की एसी बस में अचानक आग लग गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी बस धधक उठी। हालांकि, पुलिसकर्मी और ड्राइवर की सूझबूझ से सभी यात्रियों की जान बच गई।

10 मिनट में बस जलकर खाक, यात्रियों में मची अफरातफरी

रात करीब 8 बजे जैसे ही बस बमनावर गांव के पास पहुंची, अचानक आगे के हिस्से से धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग की लपटें फैल गईं और बस में अफरा-तफरी मच गई।
बस में सवार हेड कॉन्स्टेबल अरविंद सिंह रघुवंशी और ड्राइवर ने तुरंत सभी यात्रियों को बाहर निकलने को कहा। जब गेट से सभी को निकालना मुश्किल हुआ तो दोनों ने मिलकर बस के कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला।

कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग की लपटों में घिर गई और लगभग 10 मिनट में जलकर खाक हो गई। सौभाग्य से कोई भी यात्री हताहत नहीं हुआ।

फायर ब्रिगेड का पानी खत्म, दूसरी गाड़ी मंगानी पड़ी

घटना की सूचना मिलते ही इसागढ़ और अशोकनगर पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म होने के कारण लपटों पर काबू नहीं पाया जा सका। बाद में दूसरी दमकल गाड़ी बुलाई गई, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया गया।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

बस स्टाफ का कहना है कि वाहन शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर के लिए रवाना हुआ था और लगभग सभी सीटें भरी हुई थीं। ड्राइवर ने बताया कि आग लगने का कारण संभवतः शॉर्ट सर्किट था। हादसे के समय बस में कोई अग्निशमन यंत्र नहीं था, जिससे आग तेजी से फैल गई।

यात्रियों ने बताई दहशत की दास्तां

यात्री हेमंत लोधी ने बताया कि आग लगने से पहले बस के भीतर से बदबू आ रही थी, ऐसा लग रहा था कि कोई तार जल रहा हो। वहीं राजू लोधी ने बताया कि “एक यात्री ने ड्राइवर को बताया कि बस के आगे से धुआं निकल रहा है, तब जाकर सभी को उतारा गया।”

घटना के बाद सभी यात्री सुरक्षित अपने घर लौट गए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-massive-fire-broke-out-in-a-bus-going-to/article-36348

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.