- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, इलाके में फैला धुआं ही धुआं
इंदौर की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, इलाके में फैला धुआं ही धुआं
INDORE, MP
इंदौर की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, इलाके में धुआं ही धुआं
मध्य प्रदेश के इंदौर की केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है. हादसे के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया है. आग इतनी भयानक लगी है कि पूरे क्षेत्र में धुआं ही धुआं फैल गया है. इतना ही नहीं केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से पड़ोस की पुश्ता फैक्ट्री भी चपेट में आ गई है. फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है. यह घटना इंदौर के सांवेर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की है.
आसमान में छाया धुएं का गुबार
अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि सांवेर रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक का दाना बनाने वाले कारखाने में पहले आग लगी. कुछ ही देर में लपटों ने इससे सटी उस इकाई को भी अपनी जद में ले लिया, जहां पैकेजिंग का कागज बनाया जाता है. उन्होंने बताया कि कारखानों में आग बुझाने के प्रयास जारी हैं और अग्निकांड में किसी जनहानि की फिलहाल कोई सूचना नहीं है.
चश्मदीदों ने बताया कि कारखानों से उठते काले धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जा सकता था.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए