रात में थाने का घेराव, तिलक लगाने पर मुस्लिम युवक ने व्यापारी को थप्पड़ मारा

Ratlam, MP

On

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के जावरा ब्लॉक में तिलक लगाने को लेकर विवाद सामने आया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक ने हिंदू व्यापारी को थप्पड़ मार दिया।

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। देर रात थाने का घेराव कर विरोध जताते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना की शुरुआत तब हुई जब नमकीन निर्माता और हिंदू जागरण मंच के शहर संयोजक सूरज महावर को आशिम कुरैशी नामक मुस्लिम युवक ने तिलक लगाने पर थप्पड़ मार दिया। आशिम ने सूरज से कहा कि अब यहां से चले जाओ। इस विवाद के बाद सूरज महावर के साथ जुड़े कई हिंदू संगठन के सदस्य थाने पहुंचे और लगभग दो घंटे तक थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी आशिम कुरैशी और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दुर्गेश आरमो और थाना इंचार्ज जीतेंद्र जादौन ने मौके पर स्थिति संभाली और देर रात आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रासुका लागू करने का भी आश्वासन दिया।

इसी बीच, शनिवार को जावरा के घंटाघर पर इस घटना के विरोध में बड़ा प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि स्थिति तनावपूर्ण न हो।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 May 2025 By Nitin Trivedi

रात में थाने का घेराव, तिलक लगाने पर मुस्लिम युवक ने व्यापारी को थप्पड़ मारा

Ratlam, MP

इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। देर रात थाने का घेराव कर विरोध जताते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सौंपा गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घटना की शुरुआत तब हुई जब नमकीन निर्माता और हिंदू जागरण मंच के शहर संयोजक सूरज महावर को आशिम कुरैशी नामक मुस्लिम युवक ने तिलक लगाने पर थप्पड़ मार दिया। आशिम ने सूरज से कहा कि अब यहां से चले जाओ। इस विवाद के बाद सूरज महावर के साथ जुड़े कई हिंदू संगठन के सदस्य थाने पहुंचे और लगभग दो घंटे तक थाने में हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी आशिम कुरैशी और उनके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा और इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) दुर्गेश आरमो और थाना इंचार्ज जीतेंद्र जादौन ने मौके पर स्थिति संभाली और देर रात आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और रासुका लागू करने का भी आश्वासन दिया।

इसी बीच, शनिवार को जावरा के घंटाघर पर इस घटना के विरोध में बड़ा प्रदर्शन आयोजित करने की सूचना है। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि स्थिति तनावपूर्ण न हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-muslim-youth-slapped-the-businessman-for-applying-tilak-siege/article-22033

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.