भाजपा नेता की हत्या में नया मोड़: वायरल वीडियो से खुल सकता है राज, महिला से जुड़ रहा एंगल

Mandsaur, MP

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शुक्रवार को धारदार हथियार से मारे गए भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ के हत्याकांड में अब अवैध संबंधों का एंगल भी सामने आने लगा है। हत्या के दो दिन बाद रविवार को एक वीडियो रील सामने आई है, जिसमें श्यामलाल एक महिला के साथ बाइक पर नजर आ रहे हैं।

 पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच की दिशा इस महिला से जुड़े पहलुओं की ओर मोड़ दी है। महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही है और उसके वीडियो कैप्शन भी चर्चा में हैं।

किस एंगल से बढ़ी जांच?

  • वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ बाइक पर दिख रहे हैं।

  • दोनों के बीच एक ही मोबाइल नंबर से लगातार बातचीत की जानकारी सामने आई है।

  • महिला सोशल मीडिया पर सक्रिय है और उसके वीडियो में बोल्ड कैप्शन देखे जा सकते हैं।

  • पुलिस इस महिला से जल्द पूछताछ कर सकती है।

 महिला के वायरल कैप्शन ने बढ़ाई जिज्ञासा

महिला की एक वीडियो रील में लिखा था:
"जिगर इतना रखती हूं लाल, कांड करके भी अंजाम की फिक्र नहीं करती"
एक अन्य रील में वह कहती है:
"मेरे जैसी लड़की को हल्के में मत लेना, मैं सोचती गैंगस्टर की तरह हूं और बोलती वकीलों की तरह"

इन बयानों को देखते हुए पुलिस इस पूरे केस में सोशल मीडिया एंगल को भी खंगाल रही है।

 घर में मिली थी लहूलुहान लाश

मंदसौर के हिंगोरिया बड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय श्यामलाल धाकड़ शुक्रवार को अपने घर की दूसरी मंजिल पर मृत पाए गए थे।
उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गंभीर निशान मिले।
वह 2021 से भाजपा के बूढ़ा मंडल उपाध्यक्ष थे और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे।

 48 घंटे बाद भी नहीं मिली बड़ी सफलता

हत्या को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और सात टीमों को जांच में लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस एनडीपीएस एक्ट, मुखबिरी, और अवैध संबंधों के तीन मुख्य एंगल पर जांच कर रही है।

 परिवार और राजनीति में सक्रियता

श्यामलाल धाकड़ का एक बेटा और एक बेटी है। वह भाजपा के हर कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाते थे और इलाके में लोकप्रिय नेता माने जाते थे। उनकी हत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भाजपा नेता की हत्या में नया मोड़: वायरल वीडियो से खुल सकता है राज, महिला से जुड़ रहा एंगल

Mandsaur, MP

 पुलिस ने इस वीडियो को गंभीरता से लेते हुए जांच की दिशा इस महिला से जुड़े पहलुओं की ओर मोड़ दी है। महिला सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रही है और उसके वीडियो कैप्शन भी चर्चा में हैं।

किस एंगल से बढ़ी जांच?

  • वायरल वीडियो में भाजपा नेता एक महिला के साथ बाइक पर दिख रहे हैं।

  • दोनों के बीच एक ही मोबाइल नंबर से लगातार बातचीत की जानकारी सामने आई है।

  • महिला सोशल मीडिया पर सक्रिय है और उसके वीडियो में बोल्ड कैप्शन देखे जा सकते हैं।

  • पुलिस इस महिला से जल्द पूछताछ कर सकती है।

 महिला के वायरल कैप्शन ने बढ़ाई जिज्ञासा

महिला की एक वीडियो रील में लिखा था:
"जिगर इतना रखती हूं लाल, कांड करके भी अंजाम की फिक्र नहीं करती"
एक अन्य रील में वह कहती है:
"मेरे जैसी लड़की को हल्के में मत लेना, मैं सोचती गैंगस्टर की तरह हूं और बोलती वकीलों की तरह"

इन बयानों को देखते हुए पुलिस इस पूरे केस में सोशल मीडिया एंगल को भी खंगाल रही है।

 घर में मिली थी लहूलुहान लाश

मंदसौर के हिंगोरिया बड़ा गांव निवासी 45 वर्षीय श्यामलाल धाकड़ शुक्रवार को अपने घर की दूसरी मंजिल पर मृत पाए गए थे।
उनके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए हमले के गंभीर निशान मिले।
वह 2021 से भाजपा के बूढ़ा मंडल उपाध्यक्ष थे और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं में गिने जाते थे।

 48 घंटे बाद भी नहीं मिली बड़ी सफलता

हत्या को दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
एसपी अभिषेक आनंद ने बताया कि कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और सात टीमों को जांच में लगाया गया है।
फिलहाल पुलिस एनडीपीएस एक्ट, मुखबिरी, और अवैध संबंधों के तीन मुख्य एंगल पर जांच कर रही है।

 परिवार और राजनीति में सक्रियता

श्यामलाल धाकड़ का एक बेटा और एक बेटी है। वह भाजपा के हर कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभाते थे और इलाके में लोकप्रिय नेता माने जाते थे। उनकी हत्या ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है और सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-new-twist-in-the-murder-of-bjp-leader-can/article-28241

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.