शादी से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर, बेटी की इलाज के दौरान मौत

Damoh, MP

On

मध्यप्रदेश के दमोह-छतरपुर स्टेट हाईवे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति, पत्नी और बेटी की जान चली गई। मारा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मृतक कड़ोरी पटेल (45) अपनी पत्नी यशोदा पटेल (40) और बेटी आरती (17) के साथ बाइक से अपने गांव किशनगंज लौट रहे थे। वे शनिवार को हठरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और रविवार को वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कड़ोरी और यशोदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरती को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि ट्रक की पहचान कर ली गई है और फरार चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

शादी से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत: ट्रक ने मारी बाइक को टक्कर, पति-पत्नी की मौके पर, बेटी की इलाज के दौरान मौत

Damoh, MP

हादसे में माता-पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय बेटी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। ट्रक चालक दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। मृतक कड़ोरी पटेल (45) अपनी पत्नी यशोदा पटेल (40) और बेटी आरती (17) के साथ बाइक से अपने गांव किशनगंज लौट रहे थे। वे शनिवार को हठरी गांव में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे और रविवार को वापसी के दौरान यह हादसा हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पर सवार तीनों दूर जा गिरे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत नरसिंहगढ़ पुलिस चौकी और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने कड़ोरी और यशोदा को मृत घोषित कर दिया, जबकि आरती को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी प्रसीता कुर्मी ने बताया कि ट्रक की पहचान कर ली गई है और फरार चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-painful-death-of-a-family-returning-from-marriage-a/article-20503

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.