इंदौर से शारजाह जा रहे यात्री को एयरपोर्ट पर पकड़ा, कस्टम विभाग ने पकड़ी पांच देशों की करेंसी

INDORE, MP

भारी मात्रा में डॉलर, यूरो, पाउंड बरामद, सभी करेंसी की कुल कीमत 26 लाख रु से ज्यादा.

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सीमा शुल्क विभाग द्वारा एक यात्री को 26 लाख रुपए की विदेशी मुद्राओं के साथ पकड़ा गया है. आरोपी को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप व साउदी अरब की करेंसी के साथ पकड़ा गया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बैठे यात्री को कस्टम विभाग ने कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह कहां से ये मुद्राएं लेकर आ रहा था और कहां इनका उपयोग करने वाला था.

इंदौर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट का मामला

इंदौर कस्टम विभाग के मुताबिक, '' इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ऐसे यात्री को पकड़ा है जो इंदौर से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस में बैठने वाला था. यात्री जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की देर रात जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने वाला था उसी दौरान जांच पड़ताल के दौरान उसके बैग की कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल की गई, जिसमें 8 हजार अमेरिकी डॉलर, 500 न्यूजीलैंड डॉलर, 60 पाउंड, 40 रियाल और 19,655 यूरो मिले हैं.''

कोई दस्तावेज नहीं दे पाया यात्री

कस्टम विभाग ने जब इन तमाम विदेश मुद्राओं से संबंधित दस्तावेज मांगे तो यात्री कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद कस्टम विभाग ने भारतीय मुद्रा के अनुसार तकरीबन 26 लाख की करेंसी जब्त करते हुए यात्री को कस्टडी में ले लिया है. यात्री से अब विभाग के अधिकारी कड़ी पूछताछ करने में जुटे हुए हैं और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ बड़े खुलासे करने की बात भी कहीं जा रही है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Dec 2024 By दैनिक जागरण

इंदौर से शारजाह जा रहे यात्री को एयरपोर्ट पर पकड़ा, कस्टम विभाग ने पकड़ी पांच देशों की करेंसी

INDORE, MP

एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. सीमा शुल्क विभाग द्वारा एक यात्री को 26 लाख रुपए की विदेशी मुद्राओं के साथ पकड़ा गया है. आरोपी को ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप व साउदी अरब की करेंसी के साथ पकड़ा गया है. एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बैठे यात्री को कस्टम विभाग ने कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है कि वह कहां से ये मुद्राएं लेकर आ रहा था और कहां इनका उपयोग करने वाला था.

इंदौर से शारजाह जाने वाली फ्लाइट का मामला

इंदौर कस्टम विभाग के मुताबिक, '' इंदौर एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने एक ऐसे यात्री को पकड़ा है जो इंदौर से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस में बैठने वाला था. यात्री जब एयर इंडिया एक्सप्रेस की देर रात जाने वाली फ्लाइट में चढ़ने वाला था उसी दौरान जांच पड़ताल के दौरान उसके बैग की कस्टम विभाग के अधिकारियों द्वारा बारीकी से जांच पड़ताल की गई, जिसमें 8 हजार अमेरिकी डॉलर, 500 न्यूजीलैंड डॉलर, 60 पाउंड, 40 रियाल और 19,655 यूरो मिले हैं.''

कोई दस्तावेज नहीं दे पाया यात्री

कस्टम विभाग ने जब इन तमाम विदेश मुद्राओं से संबंधित दस्तावेज मांगे तो यात्री कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिसके बाद कस्टम विभाग ने भारतीय मुद्रा के अनुसार तकरीबन 26 लाख की करेंसी जब्त करते हुए यात्री को कस्टडी में ले लिया है. यात्री से अब विभाग के अधिकारी कड़ी पूछताछ करने में जुटे हुए हैं और जल्द ही इस पूरे मामले में कुछ बड़े खुलासे करने की बात भी कहीं जा रही है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-passenger-going-from-indore-to-sharjah-was-caught-at/article-5013

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.