होली के लिए बागेश्वर जा रहे परिवार के साथ भीषण हादसा, 3 की मौत, कई घायल

Chatarpur, MP

मध्य प्रदेश में झांसी-खजुराहो एनएच पर बागेश्वर धाम जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर ही 3 लोगों की मौत, 3 अन्य गंभीर घायल.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में चल रहे होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी सोलंकी परिवार होली के मौके पर शुक्रवार को कार से बागेश्वर धाम आ रहा था. यहां तीन दिवसीय होली मिलन समारोह चल रहा है. यह कार तेज रफ्तार से थी और झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर बसारी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई, 3 की मौत

बमीठा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर से रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई.

बताया गया है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ और कार की रफ्तार तेज थी. उसने नियंत्रण खो दिया. यह कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. बागेश्वर धाम में चल रहे होली मिलन समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

होली के लिए बागेश्वर जा रहे परिवार के साथ भीषण हादसा, 3 की मौत, कई घायल

Chatarpur, MP

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में चल रहे होली मिलन समारोह में हिस्सा लेने जा रहे एक परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर निवासी सोलंकी परिवार होली के मौके पर शुक्रवार को कार से बागेश्वर धाम आ रहा था. यहां तीन दिवसीय होली मिलन समारोह चल रहा है. यह कार तेज रफ्तार से थी और झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर बसारी के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है.

चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हुई, 3 की मौत

बमीठा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर से रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया और हालत ज्यादा नाजुक होने पर उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ जाने के कारण कार अनियंत्रित हुई और डिवाइडर से जा टकराई.

बताया गया है कि यह हादसा सुबह के समय हुआ और कार की रफ्तार तेज थी. उसने नियंत्रण खो दिया. यह कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है. तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए. बागेश्वर धाम में चल रहे होली मिलन समारोह में देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-severe-accident-with-a-family-going-to-bageshwar-dham/article-13934

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.