टीकमगढ़ में तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचला, संदिग्ध सामान लेकर भागे तीन आरोपी — दो हिरासत में

Tikamgarh, MP

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में बुधवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। जतारा थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरट के पास एक तेज रफ्तार कार ने तीन गायों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

 टक्कर के बाद कार सड़क किनारे रखे ईंटों के ढेर से जा टकराई, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

घटनास्थल से भागे तीन संदिग्ध

जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त कार में कुल पांच लोग सवार थे। टक्कर के तुरंत बाद उनमें से तीन लोग संदिग्ध सामान से भरी तीन बोरियां लेकर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जतारा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों को हिरासत में लिया है।

‘पुलिस’ लिखा था कार पर

पुलिस ने मौके पर MP 36 ZD 2955 नंबर की कार बरामद की है। हैरानी की बात यह है कि कार के पीछे “पुलिस” लिखा हुआ था। इससे ग्रामीणों में और अधिक संदेह गहराता जा रहा है कि वाहन का इस्तेमाल किसी अवैध गतिविधि में किया जा रहा था।

संदिग्ध सामान की जांच में जुटी पुलिस

जतारा एसडीओपी अभिषेक गौतम ने बताया कि रात करीब तीन बजे डायल-112 पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। फरार तीन लोगों की तलाश जारी है। घटना स्थल से प्राप्त बोरियों में क्या सामान था, इसकी जांच की जा रही है।

गांव में आक्रोश, सुरक्षा पर सवाल

गायों की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा देखने को मिला। लोगों ने बताया कि रात के समय तेज रफ्तार और संदिग्ध वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है, जिससे सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की तहकीकात जारी है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-speeding-car-crushed-three-cows-in-tikamgarh-three-accused/article-36627

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.