मंदसौर: डायल-100 की गाड़ी में घुसा 12 फीट लंबा अजगर

Mandsaur, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। भारी बारिश के बीच डायल-100 की गश्ती गाड़ी में एक 12 फीट लंबा अजगर घुस गया।

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अजगर को पुलिस वाहन से निकलते हुए देखा जा सकता है।

यह वाकया भानपुरा थाना क्षेत्र के बड़े महादेव मंदिर परिसर के पास का है, जहां डायल-100 की टीम रात्रि गश्त कर रही थी। तभी गाड़ी में अचानक एक विशालकाय अजगर घुस गया। गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी को जैसे ही स्थिति का अंदाजा हुआ, उसने फौरन वाहन रोक दिया।

कांस्टेबल ने दिखाई सूझबूझ, हादसा टला

गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल भगत सिंह जादौन तुरंत गाड़ी से नीचे उतर गए। अजगर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कुछ ही देर में वह खुद ही गाड़ी से निकलकर सड़क पार करता हुआ जंगल की ओर चला गया। भानपुरा पुलिस के अनुसार, अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट थी।

बारिश में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी

भारी बारिश के चलते अक्सर ऐसे दृश्य सामने आते हैं जब सांप, अजगर जैसे वन्य जीव इंसानी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। पुलिसकर्मी की सतर्कता के चलते इस बार कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना गश्ती दल के लिए रोमांच और डर का मिला-जुला अनुभव बन गई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस टीम की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मंदसौर: डायल-100 की गाड़ी में घुसा 12 फीट लंबा अजगर

Mandsaur, MP

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अजगर को पुलिस वाहन से निकलते हुए देखा जा सकता है।

यह वाकया भानपुरा थाना क्षेत्र के बड़े महादेव मंदिर परिसर के पास का है, जहां डायल-100 की टीम रात्रि गश्त कर रही थी। तभी गाड़ी में अचानक एक विशालकाय अजगर घुस गया। गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी को जैसे ही स्थिति का अंदाजा हुआ, उसने फौरन वाहन रोक दिया।

कांस्टेबल ने दिखाई सूझबूझ, हादसा टला

गाड़ी में ड्यूटी पर तैनात कॉन्स्टेबल भगत सिंह जादौन तुरंत गाड़ी से नीचे उतर गए। अजगर ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। कुछ ही देर में वह खुद ही गाड़ी से निकलकर सड़क पार करता हुआ जंगल की ओर चला गया। भानपुरा पुलिस के अनुसार, अजगर की लंबाई लगभग 12 फीट थी।

बारिश में वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ी

भारी बारिश के चलते अक्सर ऐसे दृश्य सामने आते हैं जब सांप, अजगर जैसे वन्य जीव इंसानी इलाकों में प्रवेश कर जाते हैं। पुलिसकर्मी की सतर्कता के चलते इस बार कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन यह घटना गश्ती दल के लिए रोमांच और डर का मिला-जुला अनुभव बन गई।

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग पुलिस टीम की हिम्मत की सराहना कर रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-strange-incident-occurred-during-the-12-feet-long-dragon/article-29068

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.