- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- खजुराहो में बीजेपी नेता की अचानक मौत, शादी में फोटो सेशन कराया और आ गया अटैक
खजुराहो में बीजेपी नेता की अचानक मौत, शादी में फोटो सेशन कराया और आ गया अटैक
Khandawa, MP
सतना के भाजपा नेता लक्ष्मी यादव की शादी समारोह में हुई मौत. मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित भाजपा के दिग्गज नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना.
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मी यादव का खजुराहो में निधन हो गया. वे शादी समारोह में शामिल होने के लिए खजुराहो गए हुए थे, जहां वे अचानक जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने बताया कि भाजपा नेता लक्ष्मी यादव की मौत हार्ट अटैक से हुई है. उनकी मौत की सूचना मिलते ही सतना जिले में शोक की लहर दौड़ गई.
फोटो सेशन के बाद अचानक मौत
दरअसल, सतना निवासी भाजपा नेता लक्ष्मी यादव खजुराहो भाजपा नेता रविंद्र सिंह सेठी के भतीजे की शादी में शामिल होने पहुंचे थे. यह कार्यक्रम खजुराहो स्थित निजी होटल में चल रहा था. जहां फोटो सेशन के बाद लोगों के बीच खड़े होकर वे बाते कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई. उनके मौत की खबर लगते ही पूरे सतना जिले में शोक की लहर दौड़ गई. उनकी मौत पर डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया. वहीं भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं सहित समाजिक संगठनों ने दुख जताया है.
योग के लिए भी मशहूर थे लक्ष्मी यादव
बता दें कि भाजपा नेता लक्ष्मी यादव सतना शहर के जाने माने प्रतिष्ठित व्यापारी भी थे. इसके अलावा वह पानी के अंदर योग की अलग-अलग विधाएं भी करते थे. जिसके चलते वे सतना ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में विश्व जल योगी के नाम से जाने जाते थे. उनके निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर को देर शाम उनके निज निवास कोलगवा लाया गया, जहां हजारों की तादाद में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े.
सतना के लोगों से था आत्मीय जुड़ाव
बता दें कि सतना जिले में वे राजनीतिक गुरु भी माने जाते थे. इसके साथ ही उनका यादव समाज के अलावा हर वर्ग में जमीनी स्तर तक लोगों से जुड़ाव था. प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के नेताओं के अलावा प्रदेश के दिग्गज नेताओं से उनका व्यक्तिगत नाता था.
सीएम ने शोक संवेदना व्यक्त की
भाजपा नेता लक्ष्मी यादव के निधन पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर शोक संवेदना व्यक्त की है. वहीं सोमवार सुबह तकरीबन 11:00 बजे उनका अंतिम संस्कार शहर के एयरपोर्ट के नजदीक बने नारायण मुक्तिधाम में किया जाएगा.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए