अमरकंटक में 10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ झूला पुल: जून में खुलेगा आम जनता के लिए

Anuppur, MP

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल अमरकंटक में स्थित मां नर्मदा के पवित्र रामघाट पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित झूला पुल बनकर तैयार हो गया है। यह पुल नर्मदा नदी के उत्तर और दक्षिण तट को जोड़ता है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आवागमन में सुविधा होगी। पुल का निर्माण केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की 'प्रसाद योजना' के तहत किया गया है।

10 करोड़ की लागत, विद्युत सजावट अंतिम चरण में

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित इस पुल की लागत लगभग 10 करोड़ रुपए है। वर्तमान में पुल पर रंगीन विद्युत झालरों से सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। रात्रि के समय यह पुल विशेष रूप से आकर्षक नजर आएगा। जून के अंत तक इसकी विद्युत टेस्टिंग पूरी कर ली जाएगी।

नगर परिषद को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

पर्यटन निगम के शहडोल संभागीय सहायक यंत्री सोमपाल सिंह लोधी के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही इसे नगर परिषद अमरकंटक को सौंप दिया जाएगा। जून महीने में यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा पुल के रखरखाव के लिए आवागमन शुल्क तय किया जाएगा।

पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाम

इस झूला पुल के साथ-साथ सोनमुड़ा और कपिलधारा में भी व्यू प्वाइंट और ग्लास ब्रिज का निर्माण किया गया है। इन आधुनिक संरचनाओं से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा बल्कि अमरकंटक में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। पर्यटक अब घाट की सुंदरता और नर्मदा के शांत स्वरूप को पुल से सीधे निहार सकेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अमरकंटक में 10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ झूला पुल: जून में खुलेगा आम जनता के लिए

Anuppur, MP

10 करोड़ की लागत, विद्युत सजावट अंतिम चरण में

मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित इस पुल की लागत लगभग 10 करोड़ रुपए है। वर्तमान में पुल पर रंगीन विद्युत झालरों से सजावट का कार्य अंतिम चरण में है। रात्रि के समय यह पुल विशेष रूप से आकर्षक नजर आएगा। जून के अंत तक इसकी विद्युत टेस्टिंग पूरी कर ली जाएगी।

नगर परिषद को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

पर्यटन निगम के शहडोल संभागीय सहायक यंत्री सोमपाल सिंह लोधी के अनुसार, पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही इसे नगर परिषद अमरकंटक को सौंप दिया जाएगा। जून महीने में यह पुल आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन द्वारा पुल के रखरखाव के लिए आवागमन शुल्क तय किया जाएगा।

पर्यटन विकास को मिलेगा नया आयाम

इस झूला पुल के साथ-साथ सोनमुड़ा और कपिलधारा में भी व्यू प्वाइंट और ग्लास ब्रिज का निर्माण किया गया है। इन आधुनिक संरचनाओं से न केवल धार्मिक आस्था को बल मिलेगा बल्कि अमरकंटक में पर्यटन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। पर्यटक अब घाट की सुंदरता और नर्मदा के शांत स्वरूप को पुल से सीधे निहार सकेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-swing-bridge-prepared-at-a-cost-of-10-crores/article-23077

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.