- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सिंगरौली में मुर्गियों से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत; एक घायल
सिंगरौली में मुर्गियों से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत; एक घायल
Singrauli, MP
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। मुर्गियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सैकड़ों मुर्गियों की भी जान चली गई।
घटना सराई थाना क्षेत्र के बरका चौकी अंतर्गत धोहनी गांव के पास की है। ट्रक सीधी से बैढ़न की ओर जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार और बारिश के कारण एक तीखे मोड़ पर ट्रक पलट गया।
चालक की मौके पर मौत, साथी घायल
पुलिस के अनुसार, चालक गोविंद ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनके साथ ट्रक में मौजूद शाहनवाज नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे सराई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
तेज रफ्तार और फिसलन बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक तेज गति में था और बारिश के कारण सड़क फिसलन भरी हो चुकी थी। मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
मुर्गियों की भी गई जान
हादसे में ट्रक में लदी करीब 100 से अधिक मुर्गियों की भी मौत हो गई। कई मुर्गियां घायल होकर मौके पर तड़पती रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामला दर्ज कर लिया है।
सराई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे की वजहों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में ट्रक की तेज रफ्तार और खराब मौसम को हादसे की वजह माना जा रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए