मांडू में कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू: रणनीति, नैरेटिव और डिजिटल इमेज पर होगा फोकस

Bhopal, MP

कांग्रेस पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव और राजनीतिक रणनीति को धार देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश के मांडू में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है, जिसमें प्रदेश के सभी कांग्रेस विधायक भाग लेंगे। रविवार रात तक सभी विधायकों के मांडू पहुंचने की संभावना है, जबकि प्रशिक्षण 22 जुलाई से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगा।

शिविर में कुल 10 से अधिक सत्र होंगे, जिन्हें राजनीतिक, कानूनी, मीडिया और डिजिटल विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया जाएगा। राहुल गांधी और कमलनाथ वर्चुअली जुड़कर विधायकों को मार्गदर्शन देंगे।

पहला दिन: नेतृत्व, कानून और नैरेटिव पर ध्यान

प्रारंभिक सत्र सुबह 10 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा, जिसके बाद स्वागत सत्र में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम की रूपरेखा बताएंगे।

इसके बाद प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा नेतृत्व, संगठन और जनप्रतिनिधि की भूमिका पर प्रेरक सत्र लेंगे।
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा दोपहर में विधायकों को बताएंगे कि फर्जी मुकदमों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से कैसे निपटना चाहिए।

कमलनाथ वर्चुअल माध्यम से 'मध्यप्रदेश का भविष्य और आर्थिक नीति' विषय पर आर्थिक योजनाओं और विकास की रणनीति साझा करेंगे।

लंच के बाद, कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा नैरेटिव बिल्डिंग और मीडिया प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। इसके बाद, पूर्व विधानसभा प्रमुख सचिव भगवानदेव इसराणी सत्ता पक्ष पर हमले की रणनीतियां बताएंगे—जैसे आरटीआई, ऑडिट रिपोर्ट और विधानसभा नियमों का इस्तेमाल कैसे हो।

बाद में विधायकों को 10-10 के समूहों में बांटकर सामाजिक वर्गों के अनुसार चर्चा करवाई जाएगी।
अंतिम सत्र में 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें संगठन सृजन अभियान और जातिगत जनगणना जैसे विषयों पर मंथन होगा। इसी दौरान राहुल गांधी का वर्चुअल संबोधन भी संभावित है।

दूसरा दिन: विचारधारा, सोशल मीडिया और फील्ड अनुभवों पर चर्चा

दूसरे दिन की शुरुआत अजय माकन के सत्र से होगी, जिसमें वे कांग्रेस की वैचारिक दिशा, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर बात करेंगे।
इसके बाद कांग्रेस की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित एक प्रेरक वीडियो प्रस्तुत किया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी उपस्थिति, शॉर्ट वीडियो, ट्रोलिंग से निपटना और ऑनलाइन इमेज निर्माण पर गहन सत्र लेंगी।

लंच के बाद, विधायकों को एक ओपन सेशन दिया जाएगा, जहां वे अपने अनुभव, जमीनी चुनौतियों और सुझाव साझा कर सकेंगे।
शिविर का समापन प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगा, जिसमें दो दिनों के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मांडू में कांग्रेस विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू: रणनीति, नैरेटिव और डिजिटल इमेज पर होगा फोकस

Bhopal, MP

शिविर में कुल 10 से अधिक सत्र होंगे, जिन्हें राजनीतिक, कानूनी, मीडिया और डिजिटल विशेषज्ञों द्वारा संबोधित किया जाएगा। राहुल गांधी और कमलनाथ वर्चुअली जुड़कर विधायकों को मार्गदर्शन देंगे।

पहला दिन: नेतृत्व, कानून और नैरेटिव पर ध्यान

प्रारंभिक सत्र सुबह 10 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा, जिसके बाद स्वागत सत्र में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और वरिष्ठ नेता कार्यक्रम की रूपरेखा बताएंगे।

इसके बाद प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा नेतृत्व, संगठन और जनप्रतिनिधि की भूमिका पर प्रेरक सत्र लेंगे।
राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा दोपहर में विधायकों को बताएंगे कि फर्जी मुकदमों और जांच एजेंसियों के दुरुपयोग से कैसे निपटना चाहिए।

कमलनाथ वर्चुअल माध्यम से 'मध्यप्रदेश का भविष्य और आर्थिक नीति' विषय पर आर्थिक योजनाओं और विकास की रणनीति साझा करेंगे।

लंच के बाद, कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा नैरेटिव बिल्डिंग और मीडिया प्रबंधन के गुर सिखाएंगे। इसके बाद, पूर्व विधानसभा प्रमुख सचिव भगवानदेव इसराणी सत्ता पक्ष पर हमले की रणनीतियां बताएंगे—जैसे आरटीआई, ऑडिट रिपोर्ट और विधानसभा नियमों का इस्तेमाल कैसे हो।

बाद में विधायकों को 10-10 के समूहों में बांटकर सामाजिक वर्गों के अनुसार चर्चा करवाई जाएगी।
अंतिम सत्र में 2028 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। इसमें संगठन सृजन अभियान और जातिगत जनगणना जैसे विषयों पर मंथन होगा। इसी दौरान राहुल गांधी का वर्चुअल संबोधन भी संभावित है।

दूसरा दिन: विचारधारा, सोशल मीडिया और फील्ड अनुभवों पर चर्चा

दूसरे दिन की शुरुआत अजय माकन के सत्र से होगी, जिसमें वे कांग्रेस की वैचारिक दिशा, समावेशी विकास और सामाजिक न्याय पर बात करेंगे।
इसके बाद कांग्रेस की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित एक प्रेरक वीडियो प्रस्तुत किया जाएगा।

दोपहर 12:30 बजे, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रभावी उपस्थिति, शॉर्ट वीडियो, ट्रोलिंग से निपटना और ऑनलाइन इमेज निर्माण पर गहन सत्र लेंगी।

लंच के बाद, विधायकों को एक ओपन सेशन दिया जाएगा, जहां वे अपने अनुभव, जमीनी चुनौतियों और सुझाव साझा कर सकेंगे।
शिविर का समापन प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ होगा, जिसमें दो दिनों के निष्कर्ष सार्वजनिक किए जाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-two-day-training-camp-of-congress-mlas-in-mandu/article-28211

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.