सड़क पर लुढ़कते वैष्णो देवी जा रहा अनोखा भक्त, 7 महीने लोटेगा, महाराष्ट्र से एमपी पहुंचा

JAGRAN DESK

मन्नत पूरी होने के बाद महाराष्ट्र के अमरावती से शुरू किया सफर, डेढ़ महीने में मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पहुंचा अनोखा भक्त.

महाराष्ट्र के अमरावती निवासी देवीदास खौराट की अनोखी भक्ति देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. दरअसल, देवीदास ने मां वैष्णो देवी से अनोखी मन्नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर अब देवीदास ने मन्नत के मुताबिक जमीन पर लुढ़कते हुए माता वैष्णो देवी तक का सफर शुरू कर दिया है. लगभग डेढ़ महीने सड़क पर लुढ़कते हुए देवीदास बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पहुंचे हैं.

बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

दरअसल, देवीदास के बेटे दुर्गेश खौराट को साल 2001 में तेज कंरट लग गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए देवीदास ने बेटे की जान बचने और स्वस्थ होनी के लिए मां वैष्णो देवी से कामना करते हुए मन्नत मांगी. देवीदास ने इस दौरान प्रण लिया कि यदि मां वैष्णो देवी ने उसके बेटे को जीवनदान दिया तो वह पांच बार अमरावती से वैष्णो देवी के दर्शन व मन्नत उतारने जाएंगे. मन्नत पूरी हो गई और उसके बाद से देवीदास सड़क पर लोटते हुए दो बार वैष्णों देवी जा चुके हैं. वहीं अब तीसरी बार वे फिर अपनी अनोखी भक्ति के साथ निकल पड़े हैं.

Vaishno devi unique devootee in burhanpur
7 महीने में वैष्णो देवी पहुंचेगा देवीदास 
 
7 महीने का कठिन सफर बाकी

बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पहुंच चुके देवीदास ने बताया कि उनकी इस तीसरी यात्रा में उनकी बेटी वैष्णवी भी साथ चल रही है. डेढ़ महीने की यात्रा के बाद देवीदास बुरहानपुर पहुंच चुके हैं और अभी भी उन्हें 7 महीने का सफर इसी तरह तय करना है. इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले लोग उन्हें देखते रह जाते हैं.

Amravati Devotee rolling on road
7 महीने तक चलेगा ये कठिन सफर (
 
हर दिन 10 किमी का सफर

साइकिल पर साथ चल रही देवीदास की 14 वर्षीय बेटी वैष्णवी ने स्कूल सी छुट्टी ली है और कुछ समय पिता की मदद करेगी. इसके बाद देवीदास का बेटा पिता की मदद के लिए पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि साइकिल पर उन्होंने भोजन, पानी कपड़े सहित अन्य जरूरी चीजें रखी हैं और हर दिन वे करीब 10 किमी तक का सफर करते हैं. इस दौरान वे रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में रात गुजारते हैं और सुबह होते ही सफर शुरू हो जाता है.

देवीदास ने ईटीवी भारत से कहा, '' बेटे की सलामती के लिए अनोखी मन्नत मांगी है, अमरावती से लेकर वैष्णो देवी के दर्शन व मन्नत पूरी करने के लिए सड़क पर लोटते जा रहा हूं, इससे पहले दो बार की मन्नत पूरी की है, अब तीसरी बार अमरावती से वैष्णो देवी तक जाने के लिए निकल चुके हैं. रास्ता चाहे कैसा भी हो, लेकिन मेरे इरादे मजबूत हैं, मुझे माता रानी की कृपा से कोई दिक्कतें नहीं आती, जब लोगों को मेरी मन्नत के बारे में पता चलता है तो बड़ी संख्या में लोग मेरा हौसला अफजाई करते हैं.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Jan 2025 By दैनिक जागरण

सड़क पर लुढ़कते वैष्णो देवी जा रहा अनोखा भक्त, 7 महीने लोटेगा, महाराष्ट्र से एमपी पहुंचा

JAGRAN DESK

महाराष्ट्र के अमरावती निवासी देवीदास खौराट की अनोखी भक्ति देखकर लोग हैरान रह जाते हैं. दरअसल, देवीदास ने मां वैष्णो देवी से अनोखी मन्नत मांगी थी, जिसके पूरा होने पर अब देवीदास ने मन्नत के मुताबिक जमीन पर लुढ़कते हुए माता वैष्णो देवी तक का सफर शुरू कर दिया है. लगभग डेढ़ महीने सड़क पर लुढ़कते हुए देवीदास बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पहुंचे हैं.

बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

दरअसल, देवीदास के बेटे दुर्गेश खौराट को साल 2001 में तेज कंरट लग गया था, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए देवीदास ने बेटे की जान बचने और स्वस्थ होनी के लिए मां वैष्णो देवी से कामना करते हुए मन्नत मांगी. देवीदास ने इस दौरान प्रण लिया कि यदि मां वैष्णो देवी ने उसके बेटे को जीवनदान दिया तो वह पांच बार अमरावती से वैष्णो देवी के दर्शन व मन्नत उतारने जाएंगे. मन्नत पूरी हो गई और उसके बाद से देवीदास सड़क पर लोटते हुए दो बार वैष्णों देवी जा चुके हैं. वहीं अब तीसरी बार वे फिर अपनी अनोखी भक्ति के साथ निकल पड़े हैं.

Vaishno devi unique devootee in burhanpur
7 महीने में वैष्णो देवी पहुंचेगा देवीदास 
 
7 महीने का कठिन सफर बाकी

बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर पहुंच चुके देवीदास ने बताया कि उनकी इस तीसरी यात्रा में उनकी बेटी वैष्णवी भी साथ चल रही है. डेढ़ महीने की यात्रा के बाद देवीदास बुरहानपुर पहुंच चुके हैं और अभी भी उन्हें 7 महीने का सफर इसी तरह तय करना है. इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले लोग उन्हें देखते रह जाते हैं.

Amravati Devotee rolling on road
7 महीने तक चलेगा ये कठिन सफर (
 
हर दिन 10 किमी का सफर

साइकिल पर साथ चल रही देवीदास की 14 वर्षीय बेटी वैष्णवी ने स्कूल सी छुट्टी ली है और कुछ समय पिता की मदद करेगी. इसके बाद देवीदास का बेटा पिता की मदद के लिए पहुंचेगा. उन्होंने बताया कि साइकिल पर उन्होंने भोजन, पानी कपड़े सहित अन्य जरूरी चीजें रखी हैं और हर दिन वे करीब 10 किमी तक का सफर करते हैं. इस दौरान वे रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों में रात गुजारते हैं और सुबह होते ही सफर शुरू हो जाता है.

देवीदास ने ईटीवी भारत से कहा, '' बेटे की सलामती के लिए अनोखी मन्नत मांगी है, अमरावती से लेकर वैष्णो देवी के दर्शन व मन्नत पूरी करने के लिए सड़क पर लोटते जा रहा हूं, इससे पहले दो बार की मन्नत पूरी की है, अब तीसरी बार अमरावती से वैष्णो देवी तक जाने के लिए निकल चुके हैं. रास्ता चाहे कैसा भी हो, लेकिन मेरे इरादे मजबूत हैं, मुझे माता रानी की कृपा से कोई दिक्कतें नहीं आती, जब लोगों को मेरी मन्नत के बारे में पता चलता है तो बड़ी संख्या में लोग मेरा हौसला अफजाई करते हैं.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-unique-devotee-going-to-vaishno-devi-rolling-on-the/article-6831

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.