- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- नीमच में सड़क हादसे में महिला की मौत: आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम, मुआवजे के आश्वासन पर माने
नीमच में सड़क हादसे में महिला की मौत: आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम, मुआवजे के आश्वासन पर माने
Neemuch, MP
जिले के मनासा थाना क्षेत्र स्थित प्रतापपुरा गांव में शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव के साथ मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे क्षेत्र में यातायात करीब तीन घंटे तक बाधित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 407 ट्रक ने गांव की निवासी मंजू ओढ़ को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मंजू को तत्काल मनासा के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव परिजनों को सौंपा गया, आक्रोश फूट पड़ा। परिजन और ग्रामीणों ने प्रतापपुरा के मुख्य चौराहे पर शव रखकर ट्रैफिक जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ट्रक चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद तीन घंटे चला चक्काजाम समाप्त हुआ।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए