दर्दनाक हादसा: स्कूटी पर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मासूम बेटा बचा

Betul, MP

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है, जहां एक महिला की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ स्कूटी से जा रही थी। यह पूरी घटना चिचोली थाना क्षेत्र की है और इसका लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो किसी का भी दिल दहला सकता है।

पोषण केंद्र में कार्यरत केयरटेकर रजनी गंगारे अपने बेटे को लेकर किसी काम से निकली थीं। स्पीड ब्रेकर के पास उन्होंने स्कूटी धीमी की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं। उसी वक्त पीछे से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। रजनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका बेटा छिटककर दूर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह मां को बेसुध देखकर फूट-फूट कर रोने लगा।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि स्पीड ब्रेकर और भारी वाहनों की अनदेखी कितनी घातक हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

दर्दनाक हादसा: स्कूटी पर जा रही महिला को ट्रक ने कुचला, मासूम बेटा बचा

Betul, MP

पोषण केंद्र में कार्यरत केयरटेकर रजनी गंगारे अपने बेटे को लेकर किसी काम से निकली थीं। स्पीड ब्रेकर के पास उन्होंने स्कूटी धीमी की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं। उसी वक्त पीछे से आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक उन्हें रौंदता हुआ निकल गया। रजनी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनका बेटा छिटककर दूर गिरा, जिससे उसकी जान बच गई, लेकिन वह मां को बेसुध देखकर फूट-फूट कर रोने लगा।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

यह हादसा न केवल सड़क सुरक्षा की लापरवाही को उजागर करता है, बल्कि यह भी बताता है कि स्पीड ब्रेकर और भारी वाहनों की अनदेखी कितनी घातक हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-woman-going-on-a-painful-accident-scooty-saved-the/article-25731

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.