कटनी में बाघ के हमले से युवक की मौत: मवेशी चराते वक्त झाड़ियों में छिपे बाघ ने किया हमला, गांव में दहशत

Katni, MP

कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र के बिचपुरा बीट में गुरुवार दोपहर एक बाघ के हमले में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक धर्मेंद्र सिंह मवेशी चराने जंगल गया था, जहां पहले से ही झाड़ियों में घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया।

 जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र को यह अंदाजा नहीं था कि जिस क्षेत्र में वह मवेशी चरा रहा है, वहीं कुछ समय पहले बाघ ने एक मवेशी का शिकार किया था और उसी जगह पास ही झाड़ियों में छिपा हुआ था। जैसे ही धर्मेंद्र वहां पहुंचा, बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरही के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बरही अस्पताल भेजा। साथ ही बाघ की लोकेशन ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल की तरफ जाना बंद कर दिया है और बाघ की लगातार गतिविधियों से सुरक्षा की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अकेले जंगल की ओर न जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में बाघ के हमले से युवक की मौत: मवेशी चराते वक्त झाड़ियों में छिपे बाघ ने किया हमला, गांव में दहशत

Katni, MP

 जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र को यह अंदाजा नहीं था कि जिस क्षेत्र में वह मवेशी चरा रहा है, वहीं कुछ समय पहले बाघ ने एक मवेशी का शिकार किया था और उसी जगह पास ही झाड़ियों में छिपा हुआ था। जैसे ही धर्मेंद्र वहां पहुंचा, बाघ ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बरही के रेंजर गोविंद नारायण शुक्ला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बरही अस्पताल भेजा। साथ ही बाघ की लोकेशन ट्रैक करने के लिए वन विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल की तरफ जाना बंद कर दिया है और बाघ की लगातार गतिविधियों से सुरक्षा की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अकेले जंगल की ओर न जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-young-man-died-due-to-a-tiger-attack-in/article-30095

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.