VIDEO... खेत पर काम करते वक्त हादसा, ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरा युवक, मौत

Mandsore, MP

मंदसौर जिले के चंदवासा गांव में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। खेत पर कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर सहित युवक अचानक एक खुले कुएं में गिर गया। कुएं में मुंडेर नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

हादसे के बाद मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। रेस्क्यू टीम द्वारा रात लगभग 12 बजे तक राहत कार्य चलाया गया, जिसके बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया।

सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रशासन की लापरवाही सवालों के घेरे में

इस दर्दनाक हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं पर मुंडेर नहीं होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यह हादसा समय रहते रोका जा सकता था अगर कुएं को सुरक्षित किया गया होता।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jun 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO... खेत पर काम करते वक्त हादसा, ट्रैक्टर सहित कुएं में गिरा युवक, मौत

Mandsore, MP

हादसे के बाद मचा हड़कंप

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। क्षेत्रीय विधायक हरदीप सिंह डंग भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की। रेस्क्यू टीम द्वारा रात लगभग 12 बजे तक राहत कार्य चलाया गया, जिसके बाद युवक को कुएं से बाहर निकाला गया।

सिर में आई गंभीर चोट, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर गहरी चोट लगी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव को शामगढ़ के शासकीय अस्पताल लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रशासन की लापरवाही सवालों के घेरे में

इस दर्दनाक हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि कुएं पर मुंडेर नहीं होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। यह हादसा समय रहते रोका जा सकता था अगर कुएं को सुरक्षित किया गया होता।

पुलिस कर रही जांच

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-young-man-died-in-a-well-with-an-accident/article-23164

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.