- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- छोटी तुम्मी पिकनिक स्पॉट पर दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा युवक, मौके पर मौत
छोटी तुम्मी पिकनिक स्पॉट पर दर्दनाक हादसा: सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा युवक, मौके पर मौत
Umaria, MP
उमरिया ज़िले के मंगठार क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्थल छोटी तुम्मी जलप्रपात पर रविवार शाम को एक हृदयविदारक हादसा हो गया। शहडोल जिले के मोहतर्रा गांव का 18 वर्षीय युवक लखन सिंह दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था।
सेल्फी लेते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 80 फीट गहरी खाई में गिर गया। चट्टानों से टकराने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक झरने के समीप खड़ा होकर मोबाइल से फोटो ले रहा था, तभी पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर पड़ा। साथ मौजूद दोस्तों ने तुरंत पुलिस को डायल 100 पर सूचना दी। पाली थाना पुलिस एवं राहत दल ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।
छोटी तुम्मी जलप्रपात क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और झरने की वजह से स्थानीय लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। खासकर छुट्टियों के दिन यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है। इस हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए