- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अखेबर मंदिर दर्शन के बाद तालाब में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शव
अखेबर मंदिर दर्शन के बाद तालाब में डूबा युवक, दूसरे दिन मिला शव
Ashoknagar, MP
अखेबर मंदिर के पास स्थित तालाब में रविवार को डूबे युवक का शव एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को बरामद कर लिया।
मृतक की पहचान कचनार थाना क्षेत्र के तिगरी गांव निवासी 20 वर्षीय रितिक बैरागी के रूप में हुई है, जो दोस्तों के साथ मंदिर दर्शन के लिए आया था।
रविवार को मंदिर दर्शन के बाद रितिक अपने दोस्तों संकेत जैन और भरत यादव के साथ तालाब किनारे पहुंचा था। बताया गया कि मंदिर परिसर तक अमाही तालाब का पानी भरा हुआ है। इसी दौरान रितिक नहाने के लिए पानी में उतरा और कुछ देर बाद डूब गया।
रितिक को तैरना आता था, लेकिन अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथी उस वक्त तालाब के बाहर थे। घटना की सूचना मिलते ही कचनार थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया और रविवार देर शाम तक तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कुछ ही घंटों में युवक का शव उस स्थान से थोड़ी दूरी पर मिला, जहां वह डूबा था। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सौंप दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भिजवाया गया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रितिक की असमय मृत्यु से गांव में शोक का माहौल है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए