प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, युवक की मौत, 14 घायल

Indore, MP

गुरुवार की सुबह इंदौर के कनाड़िया बायपास पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक तूफान वाहन, तेज रफ्तार के कारण सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।

हादसे में खरगोन निवासी युवक मंटू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास हुई। वाहन में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होकर लौट रहे थे।

मृतक मंटू वर्मा इंदिरा नगर, खरगोन का निवासी था और कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के सब्जी के व्यापार में हाथ बंटाता था।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं की सूची:

  • कीर्ति पति संतोष, मोतीपुरा, खरगोन

  • संदीप पुत्र अमरसिंह, जेतपुरा

  • गौरव पुत्र बद्रीलाल, इंदिरा नगर

  • संतोष मोतीलाल

  • मोहन सिंह पुत्र सखाराम

  • बासूबाई पति अनराम

  • विमला बाई पति शंभु सिंह

  • मन्नु पुत्र काका वर्मा

  • कंचन कर्मा

  • विमला बाई पति सुरेश

  • भगवती बाई पति बंशीलाल

  • आकाश पुत्र गोपाल

  • बसु पति बंशीलाल

  • सक्कूबाई पति मोहन

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Aug 2025 By दैनिक जागरण

प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, युवक की मौत, 14 घायल

Indore, MP

हादसे में खरगोन निवासी युवक मंटू वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 14 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तुरंत एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के पास हुई। वाहन में सवार सभी यात्री मध्य प्रदेश के सीहोर में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होकर लौट रहे थे।

मृतक मंटू वर्मा इंदिरा नगर, खरगोन का निवासी था और कॉलेज में प्रथम वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने पिता के सब्जी के व्यापार में हाथ बंटाता था।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं की सूची:

  • कीर्ति पति संतोष, मोतीपुरा, खरगोन

  • संदीप पुत्र अमरसिंह, जेतपुरा

  • गौरव पुत्र बद्रीलाल, इंदिरा नगर

  • संतोष मोतीलाल

  • मोहन सिंह पुत्र सखाराम

  • बासूबाई पति अनराम

  • विमला बाई पति शंभु सिंह

  • मन्नु पुत्र काका वर्मा

  • कंचन कर्मा

  • विमला बाई पति सुरेश

  • भगवती बाई पति बंशीलाल

  • आकाश पुत्र गोपाल

  • बसु पति बंशीलाल

  • सक्कूबाई पति मोहन

फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/a-young-man-killed-by-a-truck-of-devotees-returning/article-30047

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.