- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना: आग में झुलसे युवक की मौत, आरक्षक पर हत्या का आरोप
गुना: आग में झुलसे युवक की मौत, आरक्षक पर हत्या का आरोप
Guna, MP
गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में आगजनी की घटना में गंभीर रूप से झुलसे युवक की गुरुवार सुबह भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक चंदन गुर्जर ने बयान में आरोप लगाया था कि थाने के पीछे रहने वाले आरक्षक सुरेन्द्र भील ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है।
क्या है मामला
चंदन गुर्जर, निवासी ग्राम कुलंबेह, ने बताया था कि उसके मित्र ने 200 ग्राम सोना 4.70 लाख रुपए में खरीदा था, जो बाद में नकली निकला। इस पर उसने मदद के लिए आरक्षक सुरेन्द्र भील से संपर्क किया। चंदन के अनुसार, सुरेन्द्र ने कार्रवाई के नाम पर एक लाख रुपए की मांग की और उसने गेहूं बेचकर यह रकम दी। लेकिन न तो पैसे वापस मिले और न ही कार्रवाई हुई।
विवाद और आगजनी
रविवार को चंदन जब पैसे मांगने सुरेन्द्र के घर गया, तो विवाद इतना बढ़ गया कि आरक्षक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। चंदन का आरोप था कि उस वक्त सुरेन्द्र का बेटा उसे पकड़कर रोके रहा।
चार दिन तक जिंदगी से जूझता रहा
घटना के बाद चंदन को पहले चांचौड़ा अस्पताल, फिर गुना जिला अस्पताल और बाद में भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल रेफर किया गया। करीब चार दिन तक इलाज चला, लेकिन गुरुवार तड़के 4 बजे उसकी मौत हो गई।
FIR दर्ज, जांच जारी
चंदन की मौत के बाद पुलिस ने आरक्षक सुरेन्द्र भील के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोपों और बयान के आधार पर मामले में धारा 302 (हत्या) भी जोड़ी जा सकती है। पुलिस जांच में जुटी है।
.............................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए