- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में पान थूकने के विवाद पर खूनी हमला: चाकू से वार कर युवक की हत्या, भाई गंभीर
इंदौर में पान थूकने के विवाद पर खूनी हमला: चाकू से वार कर युवक की हत्या, भाई गंभीर
INDORE, MP
विजयनगर थाना क्षेत्र में पान खाकर थूकने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने तीन युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। नंद नगर निवासी लेखराज जाट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल है। तीसरे युवक को भी चोटें आईं।
पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
शहर में बढ़ते अपराध और धारदार हथियारों के खुलेआम इस्तेमाल ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौक-चौराहों पर चेकिंग के बावजूद अपराधी बिना डर घूम रहे हैं और मामूली विवाद पर जानलेवा हमले कर रहे हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए