- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कटनी में गणेश पांडाल की तैयारी कर रहे युवक की हत्या
कटनी में गणेश पांडाल की तैयारी कर रहे युवक की हत्या
Katni, MP
जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात गणेश चतुर्थी की तैयारी कर रहे 24 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। भीमराव चौक स्थित पानी टंकी के पास हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है।
गणेश पांडाल की तैयारी के दौरान हमला
जानकारी के अनुसार, पाठक वार्ड निवासी आदित्य मिश्रा अपने साथियों के साथ पांडाल में प्रतिमा स्थापना की तैयारी कर रहे थे। तभी आरोपी नितिन बर्मन, विशेष वंशकार और विवेक वंशकार वहां पहुंचे और बिना किसी वजह गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद उन्होंने अचानक चाकुओं से आदित्य पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अस्पताल में हुई मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल आदित्य को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपियों ने आदित्य पर कई बार चाकू से वार किया और फिर मौके से फरार हो गए।
मुंबई से लौटा था युवक
परिजनों का कहना है कि आदित्य की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह तीन दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था और मोहल्ले के युवकों के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी की तैयारियों में जुटा था।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
रंगनाथ थाना प्रभारी नवीन नामदेव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह तात्कालिक विवाद का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में टीमों को लगाया गया है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए