ग्वालियर में जलभराव और सीवर संकट पर बवाल: आम आदमी पार्टी और नागरिकों ने निगम का किया घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम

Gwalior, MP

लगातार बारिश से ग्वालियर शहर के कई इलाकों में हालात बेकाबू हो गए हैं। सीवर ओवरफ्लो और घरों में गंदा पानी घुसने की शिकायतों से परेशान नागरिकों और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय का घेराव किया।

लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है—समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।

सीवर का गंदा पानी बना अभिशाप, स्कूल जाना हुआ मुश्किल

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमिताभ पांडे ने बताया कि शहर के कई वार्डों, खासकर बहोड़ापुर, अपना नगर कॉलोनी आदि में लगातार सीवर का गंदा पानी भर रहा है। स्थानीय निवासी सपना जाट ने कहा कि उनके घर में गंदे पानी की वजह से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है, घरों में बीमारियाँ फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि न पार्षद सुनते हैं, न नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है।

दबंगों ने रास्ता रोका, मटकी रख दी

सपना जाट ने यह भी बताया कि कुछ दबंगों ने उनके मोहल्ले के रास्ते में जानबूझकर मटकी रखवा दी है ताकि पानी का बहाव उनके घरों की तरफ न जाए। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं हुआ

निगम दफ्तर में नारेबाजी, गुस्से में लोग

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने कमिश्नर और महापौर को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ना तो अधिकारी समय पर कार्यालय में मिलते हैं और ना ही फोन उठाते हैं। जनता की पीड़ा को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

15 दिन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम को 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि इस दौरान गंदे पानी और सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जनआंदोलन का रूप देंगे और नगर निगम का घेराव करेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्वालियर में जलभराव और सीवर संकट पर बवाल: आम आदमी पार्टी और नागरिकों ने निगम का किया घेराव, 15 दिन का अल्टीमेटम

Gwalior, MP

लोगों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है—समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र होगा।

सीवर का गंदा पानी बना अभिशाप, स्कूल जाना हुआ मुश्किल

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष अमिताभ पांडे ने बताया कि शहर के कई वार्डों, खासकर बहोड़ापुर, अपना नगर कॉलोनी आदि में लगातार सीवर का गंदा पानी भर रहा है। स्थानीय निवासी सपना जाट ने कहा कि उनके घर में गंदे पानी की वजह से बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है, घरों में बीमारियाँ फैल रही हैं। उन्होंने बताया कि न पार्षद सुनते हैं, न नगर निगम कोई ठोस कार्रवाई कर रहा है।

दबंगों ने रास्ता रोका, मटकी रख दी

सपना जाट ने यह भी बताया कि कुछ दबंगों ने उनके मोहल्ले के रास्ते में जानबूझकर मटकी रखवा दी है ताकि पानी का बहाव उनके घरों की तरफ न जाए। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई प्रशासनिक हस्तक्षेप नहीं हुआ

निगम दफ्तर में नारेबाजी, गुस्से में लोग

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने कमिश्नर और महापौर को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ना तो अधिकारी समय पर कार्यालय में मिलते हैं और ना ही फोन उठाते हैं। जनता की पीड़ा को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

15 दिन की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम को 15 दिन का समय दिया है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि इस दौरान गंदे पानी और सीवर की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे जनआंदोलन का रूप देंगे और नगर निगम का घेराव करेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/aam-aadmi-party-and-citizens-surrounded-the-corporation-for-15/article-27747

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.