जबलपुर में ITC के अंडरकंस्ट्रक्शन होटल में सिलेंडर विस्फोट से हादसा, एक महिला की मौत 8 घायल, CM मोहन ने जताया दुख

Jabalpur, MP

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आईटीसी के निर्माणाधीन होटल में दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल है। हादसा टेस्टिंग के दौरान गैस पाइपलाइन फटने से हुआ। हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने दुख जताते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

448-252-22615558-thumbnail-16x9-collageसांस्कृतिक नगरी जबलपुर में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा एक निर्माणाधीन होटल में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। एक्सीडेंट के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन के सारे आला अधिकारी मौके पहुंच गए है।

जानाकारी के अनुसार तिलवारा के पास आईटीसी का नवनिर्मित वेलकम होटल का बनकर तैयार हो चुका है। होटल में टेस्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान होटल के किचन में लगी पाइप लाइन में जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। इसकी चपेट में आने से लोग घायल हो गए।

काम कर रहे लोग हुए घायल

किचन में जिस वक्त विस्फोट हुआ वहां पर मजदूर काम कर रहे थे। इसके चलते वे विस्फोट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा कि जबलपुर के निर्माणाधीन आईटीसी होटल के किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लगने की सूचना मिली है। इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार देना, हमारी प्राथमिकता है। समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

सीएम ने आर्थिक सहायता की घोषणा

सीएम ने लिखा कि घटना में दुर्भाग्य से एक महिला की असामयिक मृत्यु हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिवार को 4 लाख तो घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Oct 2024 By दैनिक जागरण

जबलपुर में ITC के अंडरकंस्ट्रक्शन होटल में सिलेंडर विस्फोट से हादसा, एक महिला की मौत 8 घायल, CM मोहन ने जताया दुख

Jabalpur, MP

448-252-22615558-thumbnail-16x9-collageसांस्कृतिक नगरी जबलपुर में शनिवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसा एक निर्माणाधीन होटल में गैस सिलेंडर फटने से हुआ। एक्सीडेंट के चलते एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी लगते ही जिला प्रशासन के सारे आला अधिकारी मौके पहुंच गए है।

जानाकारी के अनुसार तिलवारा के पास आईटीसी का नवनिर्मित वेलकम होटल का बनकर तैयार हो चुका है। होटल में टेस्टिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान होटल के किचन में लगी पाइप लाइन में जोरदार विस्फोट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। इसकी चपेट में आने से लोग घायल हो गए।

काम कर रहे लोग हुए घायल

किचन में जिस वक्त विस्फोट हुआ वहां पर मजदूर काम कर रहे थे। इसके चलते वे विस्फोट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को घटना की जानकारी लगते ही उन्होंने इस घटना पर दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए कहा कि जबलपुर के निर्माणाधीन आईटीसी होटल के किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लगने की सूचना मिली है। इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार देना, हमारी प्राथमिकता है। समुचित इलाज की व्यवस्था के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है।

सीएम ने आर्थिक सहायता की घोषणा

सीएम ने लिखा कि घटना में दुर्भाग्य से एक महिला की असामयिक मृत्यु हुई है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से मृतक के परिवार को 4 लाख तो घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accident-due-to-cylinder-explosion-in-underconstruction-hotel-of-itc/article-731

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.