- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- इंदौर में नाश्ते की दुकान में आग, सिलेंडर की नली फटने से हादसा
इंदौर में नाश्ते की दुकान में आग, सिलेंडर की नली फटने से हादसा
Indore, MP
शहर के एमआईजी क्षेत्र में रविवार दोपहर एक नाश्ते की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान के कर्मचारी घबराकर बाहर भागे और समय रहते अपनी जान बचा सके। हादसे की वजह गैस सिलेंडर की नली फटना बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन दुकान के अंदर रखा फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया।
कैसे हुआ हादसा
एमआईजी थाना पुलिस के एएसआई शेखर पंवार ने बताया कि घटना नेहरू नगर मेन रोड स्थित ‘रीवा सीधी नाश्ते’ की दुकान में हुई। रविवार दोपहर लगभग 1 बजे दुकान में कर्मचारी काम कर रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर की नली फट गई और आग तेजी से फैलने लगी।
लोगों की कोशिश नाकाम, दमकल ने बुझाई आग
दुकान से धुआं और लपटें उठते देख आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। बाद में दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए आग को पूरी तरह काबू में कर लिया।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए