महाकाल मंदिर के बाहर हादसा, तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से 2 की मौत

UJJAIN, MP

उज्जैन में भारी बारिश के चलते महाकाल मंदिर के बाहर दीवार गिर गई। दीवार के नीचे कई लोग दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। कुल पांच लोगों को मलबे से निकाला गया।

मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बड़ा हादसा हुआ है। महाकाल मंदिर के बाहर तेज बारिश के कारण दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे कुछ लोग दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।images (2)

टीम ने घायलों को मलबे से निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उज्जैन में शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज बारिश होने लगी। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। अभी भी यहां तेज बारिश हो रही हैं।

पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया। मौके से पांच लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। घटना महाकाल की शाम को होने वाली आरती से ठीक पहले की है। यहां भारी बारिश के कारण गेट नंबर चार के पास पुरानी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। दीवार के नीचे खड़े लोग इसके मलबे के नीचे दब गए, जिनका रेस्क्यू किया गया है।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात होंगे 400 जवान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस थाना बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौजूदा अनुशासन संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए 400 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। 2028 में आगामी सिंहस्थ उत्सव के लिए इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है। यहां भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा अपनाए गए मार्गों का पता लगाया जाएगा और उन्हें एक व्यापक धार्मिक विरासत परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, "महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए अलग से थाना बनाया जाएगा। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए 400 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे, क्योंकि निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अनुशासन और अन्य कई तरह की समस्याएं हैं।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Sep 2024 By दैनिक जागरण

महाकाल मंदिर के बाहर हादसा, तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से 2 की मौत

UJJAIN, MP

मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में बड़ा हादसा हुआ है। महाकाल मंदिर के बाहर तेज बारिश के कारण दीवार गिर गई। इस दीवार के नीचे कुछ लोग दब गए। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, दो घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। शुक्रवार को तेज बारिश के बीच महाकाल मंदिर के गेट नंबर चार की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से कुछ लोग घायल भी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया।images (2)

टीम ने घायलों को मलबे से निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उज्जैन में शुक्रवार सुबह से बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज बारिश होने लगी। जिससे सड़कों पर पानी बहने लगा। अभी भी यहां तेज बारिश हो रही हैं।

पांच लोगों को अस्पताल पहुंचाया

हादसे के बाद होमगार्ड की टीम मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू किया। मौके से पांच लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। घटना महाकाल की शाम को होने वाली आरती से ठीक पहले की है। यहां भारी बारिश के कारण गेट नंबर चार के पास पुरानी दीवार का कुछ हिस्सा गिर गया। दीवार के नीचे खड़े लोग इसके मलबे के नीचे दब गए, जिनका रेस्क्यू किया गया है।

महाकाल मंदिर की सुरक्षा में तैनात होंगे 400 जवान

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने महाकालेश्वर मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस थाना बनाने का फैसला किया है। इसके साथ ही निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मौजूदा अनुशासन संबंधी मुद्दों को हल करने के लिए 400 होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। 2028 में आगामी सिंहस्थ उत्सव के लिए इस वर्ष के बजट में 500 करोड़ रुपये का कोष आवंटित किया गया है। यहां भगवान राम और भगवान कृष्ण द्वारा अपनाए गए मार्गों का पता लगाया जाएगा और उन्हें एक व्यापक धार्मिक विरासत परियोजना के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, "महाकालेश्वर मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन के लिए अलग से थाना बनाया जाएगा। बेहतर सुरक्षा प्रबंधन के लिए 400 होमगार्ड भी तैनात किए जाएंगे, क्योंकि निजी सुरक्षा एजेंसियों के साथ अनुशासन और अन्य कई तरह की समस्याएं हैं।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accident-outside-mahakal-temple-2-killed-due-to-wall-collapse/article-193

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.