- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गेर में हादसा: ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
गेर में हादसा: ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, इलाज के दौरान मौत
INDORE, MP
मध्य प्रदेश के इंदौर में रंग पंचमी पर बड़ी घटना हो गई। प्रसिद्ध गेर में युवक को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं बताया जा रहा है कि गेर में 3 लोगों के बेहोश होने की खबर है। घटना के बाद सीएम डॉ मोहन यादव का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया और वे इंदौर से उज्जैन के लिए रवाना हो गए।
इंदौर में रंग पंचमी (19 मार्च, बुधवार) के मौके पर गेर का आयोजन किया गया। जिसमें एक हादसा हो गया। राजवाड़ा में ट्रैक्टर ने एक शख्स को कुचल दिया। पेट के ऊपर से पहिया निकला और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
प्रसिद्ध गेर में सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल होने वाले थे, लेकिन घटना के बाद उनका यह प्रोग्राम कैंसिल हो गया। सुरक्षा को देखते हुए मुख्यमंत्री इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन के लिए रवाना हो गए। फिलहाल गेर में हर तरफ पुलिस बल तैनात है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए