- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रीवा में साइबर सेल का झांसा देकर दुष्कर्म, देहरादून से पकड़ाया आरोपी
रीवा में साइबर सेल का झांसा देकर दुष्कर्म, देहरादून से पकड़ाया आरोपी
Rewa, MP
रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने खुद को साइबर सेल का हेड बताकर युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
एसडीओपी उमेश प्रजापति ने बताया कि अर्जुन ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से संपर्क किया और शादी का वादा कर उसे मिलने के लिए बुलाता था। आरोपी ने युवती के फोन से निजी तस्वीरें चुराईं और उनका इस्तेमाल कर उसे लगातार ब्लैकमेल किया।
युवती की शिकायत पर रीवा पुलिस ने विशेष रणनीति अपनाई और देहरादून से लगभग 1000 किलोमीटर की यात्रा कर आरोपी को रीवा में पकड़ लिया। उसके कब्जे से प्लास्टिक की पिस्टल, चाकू, बाइक और आधार सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए गए।
एसडीओपी ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे मामलों में सतर्क रहना जरूरी है और साइबर अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए