- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- रिटायर्ड पंचायत अधिकारी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार: होली के दिन किया था लाठी से वार
रिटायर्ड पंचायत अधिकारी पर हमले के आरोपी गिरफ्तार: होली के दिन किया था लाठी से वार
Morena, MP
कोतवाली थाना पुलिस ने गुरुवार रात दुर्गा पुरी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड पंचायत समन्वय अधिकारी पर हमला करने वाले तीन इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों बदमाश 12 मार्च से फरार चल रहे थे। उन पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
मंदिर से लौटते वक्त हुआ हमला
पुलिस के अनुसार, होली के दिन जगन्नाथ सिंह सिकरवार मंदिर से पूजा कर लौट रहे थे। इसी दौरान उनके पड़ोसी वकील गुर्जर, उसके भाई अशोक गुर्जर और दयाराम गुर्जर ने मिलकर उन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई थी।
ग्वालियर से दिल्ली तक इलाज
घायल जगन्नाथ सिंह को पहले जिला अस्पताल, फिर ग्वालियर और बाद में गंभीर हालत में दिल्ली रेफर किया गया। परिजनों का कहना है कि हमले के बाद से पीड़ित ने अपनी याददाश्त खो दी है और इलाज अब भी जारी है।
पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
पुलिस को सूचना मिली कि तीनों आरोपी बस स्टैंड इलाके में देखे गए हैं। इस पर कोतवाली थाना प्रभारी दीपेंद्र यादव की अगुवाई में टीम ने घेराबंदी कर तीनों को दबोच लिया।
चार आरोपी अब भी फरार
इस मामले में कुल सात आरोपी हैं। जिनमें से तीन गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि चार अब भी फरार हैं। पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
इनाम घोषित था
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। मामले को गंभीर मानते हुए एसपी समीर सौरभ ने आरोपियों पर इनाम घोषित किया था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए