- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- उज्जैन के सरकारी स्कूल में धार्मिक भावना भड़काने का आरोप: शिक्षक गिरफ्तार, देवी-देवताओं की तस्वीर जल...
उज्जैन के सरकारी स्कूल में धार्मिक भावना भड़काने का आरोप: शिक्षक गिरफ्तार, देवी-देवताओं की तस्वीर जलाने और छात्रों पर दबाव बनाने का मामला
Ujjain, MP
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के झारड़ा थाना क्षेत्र के एक सरकारी मिडिल स्कूल में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला मामला सामने आया है।
ग्राम नागपुरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शिक्षक शकील मोहम्मद पर छात्रों को कुरान पढ़ने का दबाव डालने, देवी-देवताओं और भारत माता की तस्वीर जलाने, तथा हत्या की धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है मामला?
छठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने परिजन रोहित राठौर को बताया कि 11 जुलाई को छुट्टी के बाद शिक्षक शकील मोहम्मद ने भारत माता, सरस्वती माता, गणेश जी और अन्य महापुरुषों की तस्वीरें जलाईं और तोड़ीं। छात्र के अनुसार, शिक्षक ने कहा कि "अगर किसी ने बताया, तो जान से खत्म कर दूंगा।"
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शिक्षक अक्सर छात्रों से कहते थे:
“कुरान पढ़ो, नमाज पढ़ना और बोलना सिखाऊंगा।”
थाने का घेराव, संगठनों का विरोध प्रदर्शन
मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता थाने पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
स्कूल के बाहर मिली अधजली तस्वीरें
परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया, जहां स्कूल के बाहर अधजली भारत माता की तस्वीर पाई गई। अन्य छात्रों ने भी बताया कि शिक्षक ने यह कृत्य उनके सामने किया था।
पुलिस का बयान
झारड़ा थाना प्रभारी आनंद भाबोर ने बताया:
“आरोपी शिक्षक शकील मोहम्मद के खिलाफ भारत माता की तस्वीर जलाने और धर्म विशेष की ओर छात्रों को प्रभावित करने जैसे आरोपों में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।”
पहले भी विवादों में रहा है शिक्षक
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी शिक्षक पूर्व में लसूड़िया मंसूर और अन्य विद्यालयों में भी पदस्थ रह चुका है, जहां इस तरह की गतिविधियों को लेकर शिकायतें आई थीं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए