कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल: खराब सड़कों के विरोध पर धारा 151 में कार्रवाई, लाठीचार्ज का आरोप

Katni, MP

विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के भैंसवाही गांव में जर्जर सड़क के विरोध में प्रदर्शन करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया। बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन के आरोप में पुलिस ने धारा 151 के तहत सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

घटना के बाद से कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।

मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों और छात्र युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गांव में व्याप्त सड़क समस्या को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने दिलीप पांडे, मनमोहन चक्रवर्ती, तालीम बर्मन, पवन बर्मन, संदीप कुशवाह, अमित साहू और राजन साहू को हिरासत में लिया और बाद में न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का मोर्चा

गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस बड़वारा विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस नेता अजय खटीक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने न केवल मारपीट की, बल्कि उन पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष: ‘लाठीचार्ज का कोई प्रमाण नहीं’

इस पूरे मामले में एएसपी संतोष कुमार डेहरिया ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने लाठीचार्ज या मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई की गई। ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर बवाल: खराब सड़कों के विरोध पर धारा 151 में कार्रवाई, लाठीचार्ज का आरोप

Katni, MP

घटना के बाद से कांग्रेस और पुलिस आमने-सामने आ गए हैं।

मंगलवार को स्थानीय ग्रामीणों और छात्र युवा कांग्रेस से जुड़े कार्यकर्ताओं ने गांव में व्याप्त सड़क समस्या को लेकर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने दिलीप पांडे, मनमोहन चक्रवर्ती, तालीम बर्मन, पवन बर्मन, संदीप कुशवाह, अमित साहू और राजन साहू को हिरासत में लिया और बाद में न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्रवाई के खिलाफ युवा कांग्रेस का मोर्चा

गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस बड़वारा विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद इसराइल के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर सत्ता के दबाव में गलत कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

युवा कांग्रेस नेता अजय खटीक ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने न केवल मारपीट की, बल्कि उन पर झूठे आरोप लगाकर केस दर्ज किया गया। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस का पक्ष: ‘लाठीचार्ज का कोई प्रमाण नहीं’

इस पूरे मामले में एएसपी संतोष कुमार डेहरिया ने कहा कि पांच लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। उन्होंने लाठीचार्ज या मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली गई थी, इसलिए कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्रवाई की गई। ज्ञापन प्राप्त हुआ है, जिसकी जांच की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/accused-of-lathicharge-in-section-151-on-the-arrest-of/article-28571

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.