- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ग्वालियर में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर
ग्वालियर में बुजुर्ग की हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर
Gwalior, MP
बिजली के तार जोड़ने को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या करने वाले दो आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
तीन महीने से फरार चल रहे दोनों बदमाशों ने मंगलवार रात पुरानी छावनी थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो कारें, एक पिस्टल और देसी कट्टा बरामद किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की पहचान तोतू उर्फ शिवप्रताप सिंह राजावत और शिवम उर्फ कालू तोमर के रूप में हुई है। दोनों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
घटना की पृष्ठभूमि
यह मामला 21 मई की रात का है, जब हीरा नगर में अवैध बिजली के तार जोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। मृतक बृजमोहन भदौरिया ने तार जोड़ने का विरोध किया तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की, फिर फायरिंग कर दी। गोली लगने से बृजमोहन गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस की लगातार कोशिशों और इनाम घोषित किए जाने के बावजूद वे गिरफ्त से दूर थे। मंगलवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू की, लेकिन उससे पहले ही दोनों आरोपी थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर बैठे।
पुलिस ने उनके पास से कार नंबर MP-07 ZH-9072, स्कॉर्पियो MP-07 ZV-6043, एक पिस्टल और 315 बोर का कट्टा जब्त किया है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए