पीतांबरा पीठ के मुख्य आचार्य ओम नारायण शास्त्री ब्रह्मलीन, राष्ट्ररक्षा अनुष्ठान में निभाई थी अहम भूमिका

Datia, MP

दतिया स्थित पीतांबरा पीठ के आचार्य पं ओम नारायण शास्त्री का गुरुवार को निधन हो गया. शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार होगा.

पीतांबरा पीठ के मुख्य आचार्य पं ओम नारायण शास्त्री का गुरुवार की शाम निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. ग्वालियर के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही पीठ और दतिया में शोक की लहर दौड़ गई. हर कोई उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है. जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को लक्ष्मण लाल मुक्ति धाम में 10:00 बजे किया जाएगा. आचार्य बाल काल से ही पीतांबरा पीठ पर जुड़े हुए थे और मां बगलामुखी की सेवा में अपना ध्यान लगाते थे.

1962 में राष्ट्ररक्षा अनुष्ठान में निभाई अहम भूमिका
सन 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण किया था. उस समय सीमा विवाद को लेकर चीन ने भारत पर हमला बोल दिया था. पीठ से जुड़े कुछ साधक बताते हैं भारत और चीन का युद्ध रोकने के लिए पीतांबरा पीठ पर पूज्य स्वामी जी महाराज ने विशेष अनुष्ठान किया था. जिसमें स्वामी जी महाराज ने आचार्य ओम नारायण शास्त्री जी को भी उस अनुष्ठान में शामिल किया था. उस समय 80 विद्वानों द्वारा ये अनुष्ठान किया गया था, जिसमें दतिया से आचार्य ओम नारायण शास्त्री भी शामिल थे.

गुरु दीक्षा और अनुष्ठान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निभाया दायत्व
पीठ पर गुरु दीक्षा दिलाने की जिम्मेदारी और अनुष्ठान कराने का जिम्मा भी आचार्य ओम नारायण शास्त्री पर लंबे समय तक रहा. शास्त्री जी ने सन 1962 में स्वामी जी महाराज से दीक्षा ली थी और लंबे समय तक पीठ के पुजारी के रूप में अहम भूमिका निभाई. उसके बाद उन्हें आचार्य का दर्जा दिया गया. पीठ पर कुल चार आचार्य हैं, जिसमें आचार्य ओम नारायण शास्त्री सबसे वरिष्ठ आचार्य थे. पीठ से जुड़े साधक बताते हैं शास्त्री जी ने स्वामी जी महाराज से भी कुछ शिक्षा प्राप्त की और उन्हें संस्कृति व्याकरण में भी महारत हासिल थी.

    पीठ प्रबंध महेश दुबे ने कहा, शास्त्री का जाना अपूरणीय क्षति
    पीतांबरा पीठ के प्रबंध महेश दुबे का कहना है कि, ''आचार्य ओम नारायण शास्त्री जी का जाना मंदिर के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन जैसा विद्वान हमारे मंदिर में कोई नहीं है. वह पूज्य स्वामी जी महाराज जी के बहुत करीबी भी थे.'' मंदिर प्रबंधक महेश दुबे ने बताया की उनके अंतिम संस्कार के बाद आज शाम को मंदिर में शोक सभा का भी आयोजन भी किया जाएगा.

      शिवराज सहित नेताओं ने जताया दुख
      आचार्य पं ओम नारायण शास्त्री के निधन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता कमलनाथ और नकुलनाथ ने दुख जताया है. शिवराज ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, ''पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य, श्रद्धेय पंडित श्री ओम नारायण शास्त्री जी के देवलोक गमन का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. पूज्य आचार्य जी को भावभीनी श्रद्धांजलि! ।। ॐ शांति ।।.

      संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे आचार्य नारायण शास्त्री
      वहीं कमलनाथ ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, ''पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य पंडित श्री ओम नारायण शास्त्री जी के ब्रह्मलोक गमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. पंडित श्री शास्त्री संस्कृत के प्रकांड विद्वान होने के साथ साथ पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य भी थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पीठ के लिए समर्पित कर दिया था. आचार्य जी के निधन से भारत के आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. परमपिता परमात्मा उन्हें मोक्ष प्रदान करे और उनके भक्तों तथा शिष्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

      -----------------

      हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
      🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
      🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
      🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
      🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

      📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
      👉 आज ही जुड़िए

      www.dainikjagranmpcg.com
      14 Mar 2025 By दैनिक जागरण

      पीतांबरा पीठ के मुख्य आचार्य ओम नारायण शास्त्री ब्रह्मलीन, राष्ट्ररक्षा अनुष्ठान में निभाई थी अहम भूमिका

      Datia, MP

      पीतांबरा पीठ के मुख्य आचार्य पं ओम नारायण शास्त्री का गुरुवार की शाम निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. ग्वालियर के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उन्होंने 90 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर सुनते ही पीठ और दतिया में शोक की लहर दौड़ गई. हर कोई उन्हें अपने तरीके से याद कर रहा है. जानकारी के अनुसार उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को लक्ष्मण लाल मुक्ति धाम में 10:00 बजे किया जाएगा. आचार्य बाल काल से ही पीतांबरा पीठ पर जुड़े हुए थे और मां बगलामुखी की सेवा में अपना ध्यान लगाते थे.

      1962 में राष्ट्ररक्षा अनुष्ठान में निभाई अहम भूमिका
      सन 1962 में चीन ने भारत पर आक्रमण किया था. उस समय सीमा विवाद को लेकर चीन ने भारत पर हमला बोल दिया था. पीठ से जुड़े कुछ साधक बताते हैं भारत और चीन का युद्ध रोकने के लिए पीतांबरा पीठ पर पूज्य स्वामी जी महाराज ने विशेष अनुष्ठान किया था. जिसमें स्वामी जी महाराज ने आचार्य ओम नारायण शास्त्री जी को भी उस अनुष्ठान में शामिल किया था. उस समय 80 विद्वानों द्वारा ये अनुष्ठान किया गया था, जिसमें दतिया से आचार्य ओम नारायण शास्त्री भी शामिल थे.

      गुरु दीक्षा और अनुष्ठान जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निभाया दायत्व
      पीठ पर गुरु दीक्षा दिलाने की जिम्मेदारी और अनुष्ठान कराने का जिम्मा भी आचार्य ओम नारायण शास्त्री पर लंबे समय तक रहा. शास्त्री जी ने सन 1962 में स्वामी जी महाराज से दीक्षा ली थी और लंबे समय तक पीठ के पुजारी के रूप में अहम भूमिका निभाई. उसके बाद उन्हें आचार्य का दर्जा दिया गया. पीठ पर कुल चार आचार्य हैं, जिसमें आचार्य ओम नारायण शास्त्री सबसे वरिष्ठ आचार्य थे. पीठ से जुड़े साधक बताते हैं शास्त्री जी ने स्वामी जी महाराज से भी कुछ शिक्षा प्राप्त की और उन्हें संस्कृति व्याकरण में भी महारत हासिल थी.

        पीठ प्रबंध महेश दुबे ने कहा, शास्त्री का जाना अपूरणीय क्षति
        पीतांबरा पीठ के प्रबंध महेश दुबे का कहना है कि, ''आचार्य ओम नारायण शास्त्री जी का जाना मंदिर के लिए एक अपूरणीय क्षति है. उन जैसा विद्वान हमारे मंदिर में कोई नहीं है. वह पूज्य स्वामी जी महाराज जी के बहुत करीबी भी थे.'' मंदिर प्रबंधक महेश दुबे ने बताया की उनके अंतिम संस्कार के बाद आज शाम को मंदिर में शोक सभा का भी आयोजन भी किया जाएगा.

          शिवराज सहित नेताओं ने जताया दुख
          आचार्य पं ओम नारायण शास्त्री के निधन पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस नेता कमलनाथ और नकुलनाथ ने दुख जताया है. शिवराज ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, ''पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य, श्रद्धेय पंडित श्री ओम नारायण शास्त्री जी के देवलोक गमन का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके अनुयायियों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. पूज्य आचार्य जी को भावभीनी श्रद्धांजलि! ।। ॐ शांति ।।.

          संस्कृत के प्रकांड विद्वान थे आचार्य नारायण शास्त्री
          वहीं कमलनाथ ने अपने 'X' हैंडल पर लिखा, ''पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य पंडित श्री ओम नारायण शास्त्री जी के ब्रह्मलोक गमन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ. पंडित श्री शास्त्री संस्कृत के प्रकांड विद्वान होने के साथ साथ पीतांबरा पीठ दतिया के आचार्य भी थे. उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन पीठ के लिए समर्पित कर दिया था. आचार्य जी के निधन से भारत के आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. परमपिता परमात्मा उन्हें मोक्ष प्रदान करे और उनके भक्तों तथा शिष्यों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे.

          https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/acharya-om-narayan-shastri-of-pitambara-peeth-played-an-important/article-13901

          खबरें और भी हैं

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          टाप न्यूज

          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
          मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
          रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
          देश विदेश 
          ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
          देश विदेश 
          2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

          बिजनेस

          ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
          एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
          पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
          शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
          BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
          शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
          Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.